हर घर तिरंगा-नेहरू युवा केन्द्र संगठन का 5 करोड़ परिवारों से सघन संपर्क का महाअभियान
उदयपुर, 2 अगस्त। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता पर्व पर विशेष रूप से देश के ग्रामीण अंचल के हर घर में तिरंगा फहराये जाने के लिये 5 करोड़ ग्रामीण परिवारों से सघन संपर्क का महाअभियान प्रारंभ किया है।नई दिल्ली स्थित नेहरू युवा केन्द्र संगठन मुख्यालय, छः क्षेत्रीय निदेशाालयों व 29 राज्य कार्यालयों की देखरेख में देश के 623 जिलों में कार्यरत जिला नेहरू युवा केन्द्रों में पदस्थ उपनिदेशकों व जिला युवा अधिकारियों के स्तर के अधिकारी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीययुवा कोर…
