Blog

फतहसागर पर कपासिये बादलों का डेरा

फतहसागर पर कपासिये बादलों का डेरा

उदयपुर, 6 जुलाई। दक्षिण राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है। गत दो दिनों से शहर में हुई झमाझम के बाद नीले आसमां पर कपासिये मेघों का डेरा दिखाई दे रहा है। फतहसागर झील के पार्श्व में अरावली की पहाडि़या और शांत पानी पर बादलों का प्रतिबिंब बहुत ही सुंदर नज़ारा पेश कर रहा है। फतहसागर झील और आसमां पर कपासिये बादलों का यह सुंदर मनोहारी नज़ारा वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर और उदयपुर के जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. कमलेश शर्मा ने क्लिक किया है।
Read More
मानसून की दस्तक के बाद बढ़ी पर्यटकों की हलचल-धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है लेकसिटी का पर्यटन

मानसून की दस्तक के बाद बढ़ी पर्यटकों की हलचल-धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है लेकसिटी का पर्यटन

उदयपुर, 6 जुलाई। गत दिनों शहर में हुए तनाव के बाद प्रशासन की मुस्तैदी एवं उदयपुरवासियों के सहयोग से शहर में अमन व शांति का वातावरण छाने लगा है। लेकसिटी में एक ओर जहां जनजीवन सामान्य हो रहा है वहीं शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी धीरे-धीरे इज़ाफा हो रहा है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगने के साथ ही होटलों में भी पर्यटकों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। पर्यटकों के आगमन के साथ उदयपुर की वादियां फिर से गुलजार होने लगी है और लेकसिटी का पर्यटन धीरे-धीरे पटरी पर आ…
Read More
उदयपुर में तनाव के बाद छंटे अशांति के बादल

उदयपुर में तनाव के बाद छंटे अशांति के बादल

कलक्टर व एसपी ने ली पर्यटन संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों की बैठककहा- शहर में शांत है वातावरण, पर्यटकों को दें बेहतर सुविधाएंउदयपुर, 6 जुलाई। देश-दुनिया में अपने पर्यटन स्थलों के लिए शुमार लेकसिटी उदयपुर में गत दिनों हुए तनाव के बाद आए हालातों की समीक्षा के लिए बुधवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने पर्यटन से जुड़े अधिकारियों और संस्थान पदाधिकारियों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक ली।कलक्टर मीणा ने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वे शहर और पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को अपेक्षित जानकारियां और सुविधाएं उपलब्ध करावें। उन्होंने अधिकारियों को होटेलियर्स…
Read More
सेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय में विज्ञान विषय मे स्नाकोत्तर उपाधि शुरू होने पर छात्रों ने मनाई खुशी

सेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय में विज्ञान विषय मे स्नाकोत्तर उपाधि शुरू होने पर छात्रों ने मनाई खुशी

विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार नाथद्वारा।  नाथद्वारा नगर के स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय स्नातक विज्ञान संकाय के सभी पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया जाने व सेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय में भी विज्ञान विषय में स्नाकोत्तर विभाग शुरू करवाने पर मंगलवार को छात्रों ने खुशी मानते हुए स्थानीय विधयाक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया ।  इन पाठ्यक्रमों में इसी सत्र से प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है व विषय विशेषज्ञों के आने से छात्रों की पढ़ाई भी शुरू हो गई है,  छात्र नेता सुनील जोशी ने बताया कि काफी लंबे समय से बिनानी महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में…
Read More
झालावाड़ के लिए जारी शराब को खाली कर रहे थे उदयपुर में दो गिरफ्तार, गाड़ी व 101 कार्टन मदिरा जब्त

झालावाड़ के लिए जारी शराब को खाली कर रहे थे उदयपुर में दो गिरफ्तार, गाड़ी व 101 कार्टन मदिरा जब्त

उदयपुर, 6 जुलाई। उदयपुर स्थित डिपो से झालावाड़ जिले के लिए रवाना की गई मदिरा के 101 कार्टन से भरी पिकअप गाड़ी उदयपुर की एक दुकान में अवैध रूप से खाली करते हुए पाई गई। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्रीमती श्वेता खगड़िया के निर्देशन में हुई कार्रवाई के तहत वाहन चालक एवं दुकान के सेल्समैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अतिरिक्त आबकारी अधिकारी श्री अजय जैन ने बताया कि राजस्थान स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उदयपुर डिपो से एक पिकअप गाड़ी झालावाड़ जिले की मदिरा दुकानों के परमिट के साथ…
Read More
जो गुरू की पाठशाला से ज्ञान अर्जित कर ले वो कभी हारता नहीं : कुशाग्रनंदी 

जो गुरू की पाठशाला से ज्ञान अर्जित कर ले वो कभी हारता नहीं : कुशाग्रनंदी 

- पायड़ा जैन मंदिर से आचार्य का चातुर्मासिक सम्बोधन  उदयपुर, 5 जुलाई। पायड़ा स्थित पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजय ऋषि, भट्टारक अरिहंत ऋषि ससंघ ने चातुर्मास के पहले दिन पंच परमेष्ठ भगवान की पूजना-अर्चना की गई।   प्रचार संयोजक संजय गुडलिया एवं दीपक चिबोडिया ने बताया कि आचार्य संघ के सानिध्य में प्रात: 7 बजे मूलनायक भगवान पद्मप्रभु पर पंचामृत व सुगन्धित धारा का रजत कलश से शांतिधारा की गई। श्रावक-श्राविकाओं द्वारा नित्य नियम पूजन के साथ शांतिधारा, भक्तामर पाठ स्तुति की गई। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान पायड़ा, आयड़ व केशवनगर क्षेत्र…
Read More
केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं उपभोक्ता भंडारों में 800 पदों पर भर्ती होगी

केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं उपभोक्ता भंडारों में 800 पदों पर भर्ती होगी

अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्यों का पालन कर जनहित में कार्य करें जयपुर, 5 जुलाई। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि सहकारी बैंकों एवं उपभोक्ता भंडारों में रिक्त 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से आवेदन आंमत्रित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारी बैंकों में पूर्व में भी 700 विभिन्न पदों पर भर्ती कर नियुक्तियां दी जा चुकी है। आंजना मंगलवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा के ऑडिटोरियम में राजस्थान स्टेट कॉपरेटिव सर्विसेज ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कॉपरेटिव सबोर्डिनेट सर्विसेज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित कर…
Read More
 हेल्दी लिवर कैंपेन पर कलेक्टर ने ली बैठक

 हेल्दी लिवर कैंपेन पर कलेक्टर ने ली बैठक

अभियान की सफल क्रियान्विति के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्वउदयपुर, 5 जुलाई। राज्य सरकार के निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने तथा आमजन को हेपेटाइटिस (पीलिया) के बारे में जागरूक करने के लिए जिले में 28 जुलाई तक हेल्दी लिवर कैंपेन का संचालन किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं कार्य योजना को लेकर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे।कलक्टर मीणा ने कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य है कि लोगों में हेपेटाइटिस को लेकर जन जागरूकता के साथ इससे बचाव व रोकथाम के प्रयासों को गति…
Read More
कलक्टर ने किया उदयपुर सरस डेयरी का औचक निरीक्षण

कलक्टर ने किया उदयपुर सरस डेयरी का औचक निरीक्षण

सभी गांवों को डेयरी सहकारिता से जोड़े - मीणाउदयपुर, 5 जुलाई। उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रशासक और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने मंगलवार को उदयपुर सरस डेयरी का औचक निरीक्षण किया और यहां संपादित गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।कलक्टर मीणा ने डेयरी संयंत्र के निरीक्षण दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकिंग एवं अन्य गतिविधियों और इनके लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। प्रबंध संचालक नटवरसिंह ने डेयरी में संकलित होने वाले दुध और इससे उत्पादों को तैयार करने की प्रक्रिया तथा इनके वितरण आदि के बारे में विस्तार…
Read More
‘गुरुवर तेरा साथ चाहिए…  आचार्य संघ के जयकारों से गूंज उठी पायड़ा नगरी 

‘गुरुवर तेरा साथ चाहिए…  आचार्य संघ के जयकारों से गूंज उठी पायड़ा नगरी 

- शोभायात्रा में उमड़ा सकल जैन समाज, चार माह तक बहेगी धर्म की गंगा - आचार्य कुशाग्रनंदी संसघ का पायड़ा जैन मंदिर में चातुमासिक प्रवेश  - जब जब मनुष्य धर्म से परे जाता हैं, वह अपने विनाश को आमंत्रित करता हैं : कुशाग्रनंदी  उदयपुर, 4 जुलाई। भक्त शिरोमणी गणधाराचार्य कुंथूसागर महाराज के परमशिष्य देवश्रमण आचार्य कुशाग्रनंदी महाराज, मुनि अजय ऋषि, भट्टारक अरिहंत ऋषि ससंघ का 37वां चातुर्मासिक प्रवेश सोमवार को पायड़ा स्थि पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ।  सोमवार प्रात: आयड़ स्थित चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन से निकली शोभायात्रा में सबसे आगे तीन अश्वो पर धर्म ध्वजा धारण किए नौनिहाल, उसके…
Read More
error: Content is protected !!