Blog

अपहरण मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार

अपहरण मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मावलीः- दिनांक 04.07.2022 को गांव वांगटो की खेडी निवासी रतनसिंह राजपूत के अपहरण मामले में श्री रतनसिंह थानाधिकारी मावली मय टीम द्वारा अभियुक्त 01. निर्भयसिंह पिता किषनसिंह निवासी खेडी, रठाणा, मावली जिला उदयपुर व 02. विजयसिंह पिता शम्भूसिंह निवासी रठाणा, मावली जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त अपहरण मामले में टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपहृत रतनसिंह को अपरणकर्ताओ से 5 घण्टे में मुक्त करा मुख्य अभियुक्त देवेन्द्रसिंह पिता प्रेमसिंह निवासी रठाणा को पूर्व में ही दिनांक 05.07.2022 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Read More
उदयपुर पुलिस ने बेंगलुरू में हुई 03 करोड की डकैती के मामले में  हिस्ट्रीशीटर सहित 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर डकैती का माल बरामद कर  बेंगलुरू पुलिस को सुपुर्द किया

उदयपुर पुलिस ने बेंगलुरू में हुई 03 करोड की डकैती के मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर डकैती का माल बरामद कर बेंगलुरू पुलिस को सुपुर्द किया

उदयपुर, 6 जुलाई। दिनांक 04.07.2022 की सुबह बेंगलुरू में इलेक्ट्राॅनिक्स सिटी थाना क्षैत्र में रामदेव बेंकर एण्ड ज्वैलर्स में 04 बदमाशो ने पिस्टल की नोक पर तिजोरी में रखे सोने व चांदी के जेवर व नगदी सहित कुल 03 करोड की डकैती कर फरार हो गये। जिसकी तलाश हेतु बेंगलुरू से श्री मंजय गौडा पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम उदयपुर आई। जिस पर टीम की मदद हेतु जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री विकास शर्मा के निर्देशानुसार ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर के निर्देशन में श्री दलपत सिंह थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा तकनीकी सहयोग से बदमाशो…
Read More
मुनि श्रद्धानंद एवं पवित्रानंद महाराज का केशवनगर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

मुनि श्रद्धानंद एवं पवित्रानंद महाराज का केशवनगर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

 - मुनि संघ के जयकारों से गूंज उठा केशवनगर  - सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने की मुनि संघ की अगवानी  - चातुर्मास में चार महीने तक बहेगी धर्म की गंगा उदयपुर, 6 जुलाई। परम पूज्य अभीक्षण ज्ञानापयोगी आचार्य वसुनंदी महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्रद्धानंद एवं मुनि पवित्रानंद महाराज संघ का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश बुधवार को आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर केशवनगर हुआ।  आदिनाथ दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धनपाल जेतावत एवं मंत्री जीवनधर लाल जेतावत ने बताया प्रात: 7 बजे  अशोक नगर स्थित पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर उदासीन आश्रम से दोनों संतों की आगवानी कर भव्य शोभायात्रा निकाली…
Read More
श्रीमहावीरजी में महामस्तकाभिषेक महोत्सव नवम्बर में 

श्रीमहावीरजी में महामस्तकाभिषेक महोत्सव नवम्बर में 

जयपुर, 6 जुलाई। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में करौली जिले के श्रीमहावीरजी में नवम्बर माह में होने वाले भगवान महावीर के महामस्तकाभिषेक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।  मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि करीब 24 वर्ष बाद आयोजित हो रहे इस महोत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, इसे देखते हुए संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री महावीरजी क्षेत्र से जुड़ी सड़कों के कार्य को गति देते हुए समय पर…
Read More
प्रशासन शहरों के संग अभियान में एक भी पात्र परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नही रहे – प्रमुख शासन सचिव

प्रशासन शहरों के संग अभियान में एक भी पात्र परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नही रहे – प्रमुख शासन सचिव

जयपुर, 6 जुलाई। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में एक भी पात्र परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नहीं रहें। इसके लिए सभी निकाय वार्डवार जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की टीम बनाकर घर-घर दस्तक देकर डाटा एकत्रित कर सभी को अभियान का लाभ दें। मीना बुधवार को कोटा के जिला परिषद सभागार में प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा बैठक लेते हुए जिले के नगर निगम, नगर विकास न्यास, नगर पालिकाओं के जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की कार्यशाला को सम्बोधित कर…
Read More
पटवार भर्ती परीक्षा के तहत 5486 अभ्यर्थियों को जिले आवंटित

पटवार भर्ती परीक्षा के तहत 5486 अभ्यर्थियों को जिले आवंटित

उदयपुर, 6 जुलाई । राजस्थान में आयोजित सीधी भर्ती पटवार परीक्षा 2021 के तहत चयनित 5486 अभ्यर्थियों को राजस्व मंडल की ओर से जिलों का आवंटन कर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों को संबंधित जिला कलक्टर्स की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किये जायेंगे।राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि 6 जुलाई को राज्य के सभी जिला कलेक्टर कार्यालयों से आए प्रतिनिधियों को नियुक्ति पत्र जारी करने से लेकर ज्वाइनिंग तक की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त निबंधक श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कलक्टर्स 8 जुलाई 2022 को नियुक्ति आदेश…
Read More
भारतीय डाक विभाग ला रहा है ग्रुप एक्सिडेंट गार्ड पॉलिसी-11 जुलाई को उदयपुर मण्डल मनाएगा लॉगिन-डे

भारतीय डाक विभाग ला रहा है ग्रुप एक्सिडेंट गार्ड पॉलिसी-11 जुलाई को उदयपुर मण्डल मनाएगा लॉगिन-डे

उदयपुर, 6 जुलाई। भारतीय डाक विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक व टाटा एआईजी इंश्योरेंस आमजन की सुविधार्थ एक नई योजना ‘ग्रुप एक्सिडेंट गार्ड पॉलिसी’ पेश की जा रही है।डाक विभाग के उदयपुर मण्डल की ओर से सोमवार 11 जुलाई को प्रवर अधीक्षक किशोर कुमार बुनकर की अध्यक्षता में इस योजना का लॉगिन-डे मनाया जाएगा।प्रवर अधीक्षक बुनकर ने बताया कि ग्रुप एक्सिडेंट गार्ड पॉलिसी के तहत आमजन दुर्घटनावश मृत्यु कवर एवं दुर्घटनावश स्थायी रूप से विकलांगता, आंशिक विकलांगता, अंग-विच्छेद, पैरालिसिस होने पर 10 लाख रुपए का बीमा लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से होने वाली शारीरिक…
Read More
लौट रही शहर की रौनक-निषेधाज्ञा अवधि में वैवाहिक समारोह व शव यात्रा निकालने की छूट

लौट रही शहर की रौनक-निषेधाज्ञा अवधि में वैवाहिक समारोह व शव यात्रा निकालने की छूट

आज कर्फ्यू अवधि में सुबह 6 से रात्रि 9 बजे तक की छूटउदयपुर, 6 जुलाई। उदयपुर शहर में हुई घटना से उत्पन्न तनाव के बाद शहर का वातावरण शांत होने लगा है। जिला प्रशासन एवं उदयपुरवासियों के समन्वय से शहर की आबो-हवा में अब सुकून का अहसास हो रहा है और शहर की रौनक लौट रही है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शहरवासियों को राहत प्रदान की गई है।जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी कर जिले में जारी धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा अवधि के दौरान वैवाहिक समारोह व शव यात्रा निकालने की…
Read More
कन्हैयालाल के पुत्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियमों में शिथिलता देने पर निर्णय

कन्हैयालाल के पुत्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियमों में शिथिलता देने पर निर्णय

- न्यूज वेबसाइट्स पर भी जारी होंगे राजकीय विज्ञापन, पॉलिसी को मिली स्वीकृति - नवीन राजकीय महाविद्यालयों के प्रबंधन हेतु राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी का गठन - तकली मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के गांवों में बसे व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए 21 करोड़ की एक मुश्त विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत जयपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के राजकीय कार्मिकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, न्यूज वेबसाइट्स को सरकारी विज्ञापन जारी करने, नवीन राजकीय महाविद्यालयों के बेहतर प्रबंधन के लिए राजस्थान…
Read More
उदयपुर में मानसून का दौर जारी-सेमारी में सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा

उदयपुर में मानसून का दौर जारी-सेमारी में सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा

 उदयपुर, 6 जुलाई। उदयपुर जिले में मानूसन का दौर जारी है। जिले में मंगलवार को सर्वत्र अच्छी वर्षा हुई। सेमारी में सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिला कलक्टर कार्यालय के भू अभिलेख अनुभाग से प्राप्त सूचनानुसार जिले में मंगलवार को औसत 30.82 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जिसमें सर्वाधिक 90 मिमी वर्षा सेमारी में दर्ज की गई। वहीं गिर्वा में 23 मिमी, बड़गांव में 6 मिमी, गोगुन्दा में 16 मिमी, वल्लभनगर-कोटड़ा में 19-19, मावली में 24, लसाडिया व कानोड़ में 26-26, सलूंबर में 71, सराड़ा में 18, खेरवाड़ा में 20, ऋषभदेव में 41, झाड़ोल में 27, भीण्डर 56, कुराबड़…
Read More
error: Content is protected !!