प्रदेश के 12 लाख 76 हजार किसानों को 1324 करोड़ का अनुदान
50 प्रतिशत से अधिक किसानों को मिल रही मुफ्त बिजली 38 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास जयपुर, 22 सितम्बर। ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत प्रदेश के 12 लाख 76 हजार कृषि उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में 1 हजार 324 करोड़ रूपये का अनुदान दिया गया है। लगभग 7 लाख 49 हजार किसानों का बिजली बिल शून्य हुआ है। इस प्रकार प्रदेश के करीब 50 प्रतिशत किसानों को बिजली निःशुल्क मिल रही है। श्री भाटी ने कहा कि देशव्यापी कोयला संकट एवं राज्य में बिजली की मांग…
