बजट घोषणाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-जल संसाधन मंत्री
जयपुर, 14 जुलाई। जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने कहा कि बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जाए और सभी घोषणाएं समय पर पूरी हांे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।श्री मालवीय गुरूवार को यहां इंदिरा गांधी नहर मण्डल के सभागार में आयोजित जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।नहरबंदी के दौरान रि-लाइनिंग के ऐतिहासिक कार्य हुएजल संसाधन मंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की पेयजल आवश्यकताओं को…
