Blog

कृषि विभाग की खण्ड स्तरीय कार्यशाला 27 को बोटवट में

कृषि विभाग की खण्ड स्तरीय कार्यशाला 27 को बोटवट में

उदयपुर, 20 मई/कृषि आयुक्तालय के निर्देशानुसार विभाग की खंड स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार 27 मई को कृषि अनुसंधान केंद्र बोटवट बांसवाड़ा में सुबह 10.30 बजे आयोजित होगी। कृषि विस्तार खंड उदयपुर के संयुक्त निदेशक भूरालाल पाटीदार ने बताया कि उपनिदेशक कृषि एवं सहायक निदेशक सहित समस्त कृषि अधिकारी इस कार्यशाला में भाग लेंगे। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में अधिकारी अपने क्षेत्र से संबंधित फसल व मौसम स्थिति, कीट व्याधि प्रकोप, आदान व्यवस्था आदि सामयिक जानकारी के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर अपना फीडबैक देते हुए कलस्टर वार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे।
Read More
मानसी वाकल के गेट खोल किया परीक्षण

मानसी वाकल के गेट खोल किया परीक्षण

उदयपुर, 20 मई/मानसून पूर्व तकनीकी तौर पर परीक्षण के मद्देनजर झाड़ोल के गोराणा स्थित मानसी वाकल बांध के गेट शुक्रवार दोपहर खोले गए। डेम सेप्टी मेन्युअल के अनुसार डेम पर लगे गेट को प्रतिवर्ष मानसून से पूर्व खोलकर गेट का ऑपरेशन टेस्ट किया जाता है। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता रामपाल जीनगर, सहायक अभियंता ललित जोशी, दिव्या मेहता और निर्मल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Read More
उदयपुर निगम क्षेत्र की लोक जैव विविधता पंजिका तैयार

उदयपुर निगम क्षेत्र की लोक जैव विविधता पंजिका तैयार

उदयपुर 20 मई। जैव विविधता प्रबंध समिति उदयपुर की ओर से समिति के अध्यक्ष एस.के.वर्मा, उपाध्यक्ष रिटायर्ड सीसीएफ राहुल भटनागर व सदस्य सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने उदयपुर निगम की लोक जैव विविधता पंजिका नगर निगम के मेयर जी.एस.टांक को प्रस्तुत की। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ व सहायक अभियंता हरीश त्रिवेदी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा राज्य सरकार व बोर्ड को लोक जैव विविधता पंजिका बनाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।इस पंजिका में नगर निगम उदयपुर क्षेत्र में पाई जाने वाली पादप व जीव प्रजातियांे का दस्तावेजीकरण है किया…
Read More
आमजन के लिए वरदान साबित हो रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

आमजन के लिए वरदान साबित हो रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

उदयपुर में अब तक मिला 121 करोड़ रूपए का निःशुल्क उपचारउदयपुर, 20 मई। प्रदेश के नागरिकों को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज उपलब्ध कराने एवं इलाज के दौरान लगने वाली भारी-भरकम राशि से छुटकारा दिलाने हेतु राज्य सरकार की महत्वपूर्ण एवं फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।पैसों के अभाव में वर्षों से मर्ज को दबाए बैठे लोगों को जब योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज का लाभ मिला तो न केवल मर्ज से मुक्ति मिली बल्कि इलाज में लगने वाले भारी-भरकम खर्चे का प्रबंध करने की चिंताओं को भी सरकार की इस योजना ने…
Read More
भारतीय सेना के साथ नारायण सेवा का शिविर

भारतीय सेना के साथ नारायण सेवा का शिविर

कश्मीर में कृत्रिम अंग माप व सर्जरी के लिए 150 से अधिक दिव्यांगों का चयनउदयपुर 21 मई। उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले में दिव्यांगों के निःशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) तैयार करने के लिए नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय शिविर के पहले दिन शनिवार को 150 से अधिक लोगों माप लिये गये एवं निःशुल्क सर्जरी के लिए चयन किया गया।संस्थापक कैलाश मानव ने बताया कि आर्मी गुडविल सैकण्डरी स्कूल, माकगुंड में कृत्रिम अंग माप शिविर का उद्घाटन सेना में मेजर अनूप व केप्टन विपुल ने किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने उनका स्वागत करते हुए संस्थान के विविध निःशुल्क सेवा…
Read More
मस्ती, मनोरंजन और हैरतंगेज कारनामों से आंचल ने किया प्रभावित

मस्ती, मनोरंजन और हैरतंगेज कारनामों से आंचल ने किया प्रभावित

शुभांरभ के बाद लगातार उमड़ रही भीड़*आज और कल होंगे दो शो उदयपुर। वैश्विक महामारी कोरोना का लम्बा समय बीत जाने के बाद उदयपुर शहरवासियों के लिए मस्ती और मनोरंजन की सौगात लेकर आई मेवाड़ की बेटी आंचल शहर के बीच सूचना केन्द्र के मुक्ताकांक्षी रंगमंच पर खुशियां बटौर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बना चुकी आंचल इस बार नवाचार के साथ कई हैरतंगेज कारनामों से दर्शकों को प्रभावित कर रही है और इसी का परिणाम के कि आंचल के मैजिक शो के शुभारंभ के बाद लगातार दर्शकों की भीड उमड़ रही है।संस्था के निदेशक गिरधारी कुमावत ने…
Read More
महाकालेश्वर मंदिर उदयपुर ( Mahakaleshwar Temple Udaipur )

महाकालेश्वर मंदिर उदयपुर ( Mahakaleshwar Temple Udaipur )

महाकालेश्वर मंदिर उदयपुर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह फतेह सागर झील के पास, पन्ना विलास के सामने एक शानदार बैकग्रॉउंड के साथ स्थित है। मंदिर भगवान शिव (महाकाल) को समर्पित है और माना जाता है कि यह 900 वर्ष से अधिक पुराना है। लोककथाओं के अनुसार, लोकप्रिय संत और भगवान शिव भक्त गुरु गोरखनाथ ने इस धार्मिक स्थल पर पूजा की थी। इस खूबसूरत नक्काशीदार मंदिर के मुख्य मंदिर में काले पत्थर का शिवलिंग है। मंदिर में प्रतिदिन आरती की जाती है, लेकिन रुद्राभिषेक आरती मुख्य आकर्षण है, जो बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करती है।…
Read More
एकलिंगजी मंदिर उदयपुर  ( Eklingji Temple Udaipur)

एकलिंगजी मंदिर उदयपुर ( Eklingji Temple Udaipur)

एकलिंग राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित एक मंदिर परिसर है। यह स्थान उदयपुर से लगभग १८ किमी उत्तर में दो पहाड़ियों के बीच स्थित है। वैसे उक्त स्थान का नाम 'कैलाशपुरी' है परन्तु यहाँ एकलिंग का भव्य मंदिर होने के कारण इसको एकलिंग जी के नाम से पुकारा जाने लगा। भगवान शिव श्री एकलिंग महादेव रूप में मेवाड़ राज्य के महाराणाओं तथा अन्य राजपूतो कुल देवता हैं।मान्यता है कि यहाँ में राजा तो उनके प्रतिनिधि मात्र रूप से शासन किया करते हैं। इसी कारण उदयपुर के महाराणा को दीवाण जी कहा जाता है।ये राजा किसी भी युद्ध पर जाने…
Read More
जगदीश मंदिर उदयपुर  -(Jagdish Temple Udaipur)

जगदीश मंदिर उदयपुर -(Jagdish Temple Udaipur)

जगदीश मंदिर उदयपुर के मध्य में स्थित एक विशाल मंदिर है। इसका निर्माण १६५१ में समाप्त हुआ। उदयपुर में यह पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है।यह मंदिर मारू-गुजराना स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें विष्णु की मूर्त्ति स्थापित है। यह उदयपुर में सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है।इस मंदिर का शिखर लगभग 79 फीट लंबा है और इसे आप दूर से आसानी से भी देख सकते हैं। मुख्य मंदिर में काले पत्थर में भगवान विष्णु की चार भुजाओं वाली मूर्ती है और इसके चारों ओर चार छोटे मंदिर भी मौजूद हैं।
Read More
बंसी पान  (Bansi Paan Udaipur)

बंसी पान (Bansi Paan Udaipur)

शानदार पान खाने के लिए आपको बनारस जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसे यहीं उदयपुर में बंसी पान की दुकान पर प्राप्त कर सकते हैं। यह दुकान उदयपुर में 50 वर्षों से मौजूद है और लोगों को अपने मनोरम पान के लिए लुभाती है। गुलकंद, खजूर, सौंफ, केसर और सुपारी से भरी पान के पत्ते आपके स्वाद को तृप्त कर देंगे। आप पान की एक विस्तृत विविधता से चुन सकते हैं।
Read More
error: Content is protected !!