राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक से होगा ‘फिट राजस्थान, हिट राजस्थान‘ के निर्माण का सपना साकार – खेल राज्यमंत्री
- ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमों के गांवों में खेल मैदानों के लिए 25-25 लाख की घोषणा जयपुर, 29 सितंबर । खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों से ‘फिट राजस्थान-हिट राजस्थान’ के निर्माण का सपना साकार होगा। श्री चांदना गुरूवार को बूंदी के खेल संकुल में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक-2022 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ समारोह में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे। चांदना ने कहा कि ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन से आमजन में स्वस्थ रहने को लेकर जागरूकता आई है। वर्तमान समय में शिक्षा ग्रहण करने के साथ…
