अरावली कॉलेज में गूँजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
उदयपुर। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित जिला नशा मुक्ति केंद्र की ओर से अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नर्सिंग विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल सिंह सिसोदिया ने किया। उन्होंने जिला नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि केंद्र किस प्रकार नशे के शिकार लोगों को उपचार प्रदान कर उन्हें पुनः समाज की मुख्यधारा…
