Blog

राजस्थान साहित्य अकादमी का पुरस्कार वितरण समारोह 25 को

राजस्थान साहित्य अकादमी का पुरस्कार वितरण समारोह 25 को

देश के अकादमिक इतिहास का अनूठा निर्णय लेगा मूर्त रूप एक साथ तीन वर्षों के पुरस्कारों का करेगी वितरण उदयपुर, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार देश के अकादमिक इतिहास में लिए गए निर्णय अनुसार एक साथ तीन वर्षों के बकाया पुरस्कारों की घोषणा आगामी 25 सितंबर को मूर्त रूप लेगी जब राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि अकादमी द्वारा 25 सितंबर को सुबह 11 बजे हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित अकादमी सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध…
Read More

11 राज्यों को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

उदयपुर-जयपुर सहित 9 ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी सुभाष शर्मा उदयपुर, 23 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर, रविवार को देश के 11 राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें से एक ट्रेन राजस्थान के लिए होगी, जो उदयपुर से जयपुर के बीच चलेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन चित्तौड़गढ़ रेलवे जंक्शन पर होगा, जहां चित्तौड़गढ़ के सांसद और राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1 बजे चित्तौड़गढ़ रेलवे जंक्शन से…
Read More
सकारात्मक व्यवहार का पेशेवर जीवन पर प्रभाव विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

सकारात्मक व्यवहार का पेशेवर जीवन पर प्रभाव विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

असफलता, सफलता की पहली सीढ़ी - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर 22 सितम्बर / असफलता , सफलता की पहली सीढ़ी है, सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ेगे तो कभी असफल नहीं होंगे। जिसका विश्वास दृढ़ होता है ईश्वर भी उसी की मदद करता है। जैसा हम सोचेंगे, वैसे ही परिणाम हमकों देखने को मिलेंगे। उक्त विचार जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक आईटी विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में सकारात्मक व्यवहार का पेशेवर जीवन पर प्रभाव विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमीनार में कुलपति प्रो. एस.़एस. सारंगदेवोत ने बतौर मुख्य अतिथि…
Read More
 रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग और शाही शादी में देश का सबसे पसंदीदा शहर

 रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग और शाही शादी में देश का सबसे पसंदीदा शहर

उदयपुर के नाम इस साल का सातवां तमगा उदयपुर| शाही शादी और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देश—दुनिया में मशहूर उदयपुर का नाम इस साल का एक और तमगा लगा है। ऑनलाइन ट्रेवल पाेर्टल हाॅलीडीफाई ने शादियाें के लिए देश के बेहतरीन 12 वेडिंग डेस्टिनेशन में उदयपुर को पहले नंबर पर रखा है। जबकि राजस्थान के तीन और शहर इसमें शामिल हुए हैं। जिसमें जयपुर जयपुर को दूसरे, जोधपुर और नीमराना किला (अलवर) काे छठा और सातवां पसंदीदा डेस्टिनेशन बताया है। गौरतलब है कि इस साल उदयपुर रोमांटिक शहर, बेस्ट लोकेशन, वूमेन सोलो ट्रैवलिंग सहित 6 तमगे हासिल कर चुका है।…
Read More
3 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

3 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार

स्कूल संचालक से ली थी रिश्वत उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी)उदयपुर की टीम ने शुक्रवार को मावली क्षेत्र के मेड़ता गांव के सरपंच खेम सिंह देवड़ा को 3 लाख 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह राशि एक स्कूल संचालक से उसके खिलाफ संपर्क पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच उसके पक्ष में करने के एवज में ली थी। एसीबी के उप महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि सरपंच खेम सिंह देवड़ा ने रिश्वत की राशि के रूप में पचास हजार रुपए नकद तथा 2 लाख 65 हजार रुपए का चेक लिया था। जिसे…
Read More
शादी के लिए उदयपुर पहुंचे राघव चड्ढ़ा और परिणीति चौपड़ा

शादी के लिए उदयपुर पहुंचे राघव चड्ढ़ा और परिणीति चौपड़ा

24 सितम्बर को शाही शादी उदयपुर, 22 सितम्बर(ब्यूरो): बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्‌ढा के लिए उनके जीवन का खास दिन आने वाला है। वह 24 सितम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर के लीला पैलेस में उनकी शाही शादी होगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और होटल लीला पैलेस को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। लेकसिटी में अगले तीन दिन तक रॉयल वेडिंग की धूम रहने वाली है। दूल्हा राघव चड्ढा और दुल्हन परिणीति चोपड़ा शुक्रवार को परिवार सहित उदयपुर पहुंचे। शुक्रवार सुबह 10 बजे के एक साथ उदयपुर…
Read More
उदयपुर से दूसरी बार ट्रायल के लिए जयपुर गई वंदे भारत, 5 घंटे 50 मिनट में पहुंची

उदयपुर से दूसरी बार ट्रायल के लिए जयपुर गई वंदे भारत, 5 घंटे 50 मिनट में पहुंची

24 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ उदयपुर। उदयपुर से जयपुर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को दूसरी बार ट्रायल पर चलाई गई। इस बार रेलवे स्टाफ के साथ मीडिया को भी ले जाया गया। सुबह 8 बजे शहर के सिटी स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन 5 घंटे 50 मिनट में जयपुर पहुंच गई। आमतौर पर इस रूट पर चलने वाली तेज गति वाली एक्सप्रेस ट्रेन को आठ घंटे लगते हैं। ट्रेन उदयपुर से रवाना हुई तब भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने ट्रेन को देखा और उसके बारे में जानकारी ली। रास्ते में जिन स्टेशनों पर…
Read More
वन्दे भारत ट्रायल में मवेशी टकरा कर भागा  फ्रंट नोज पैनल को नुकसान

वन्दे भारत ट्रायल में मवेशी टकरा कर भागा  फ्रंट नोज पैनल को नुकसान

उदयपुर । उदयपुर-जयपुर के बीच शुरू होने जा रही वन्दे भारत ट्रेन के शुक्रवार को हो रहे ट्रायल के दौरान एक मवेशी टकरा गया। मवेशी तो टकरा कर भाग गया, लेकिन ट्रेन के इंजन के फ्रंट नोज पैनल को नुकसान हो गया। यह घटना वन्दे भारत के जयपुर से उदयपुर लौटते समय हुई। वापसी में ट्रेन को चंदेरिया से बायपास न कर चित्तौड़ स्टेशन होते हुए उदयपुर लौटने के निर्देश थे। सुबह गाड़ी चित्तौड़ न जाकर चंदेरिया बायपास से भीलवाड़ा की तरफ बढ़ गई थी। शाम को लौटते में चित्तौड़ स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर पहले घटना हुई। मवेशी दौड़ता…
Read More
उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा को राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प पुस्तक भेंट

उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा को राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प पुस्तक भेंट

उदयपुर, 22 सितंबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल ने उनकी हाल ही लोकार्पित ’राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प’ पुस्तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा को भेंट की। उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने मेघवाल द्वारा विलुप्त हो रही हस्तकलाओं पर लिखित राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प पुस्तक को सराहा। उन्होंने मेघवाल के कला, संस्कृति एवं विरासत संबंधित 15 पुस्तकों के लेखन कार्य की भी प्रशंसा की। डॉ. आशीष जाखेटिया को भी पुस्तक भेंट मेघवाल ने उनकी हाल ही लोकार्पित ’राजस्थान के प्रचलित हस्तशिल्प’ पुस्तक गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. आशीष जाखेटिया…
Read More
निर्वाचन प्रक्रिया अतिसंवेदनशील, एक प्रतिशत भी गलती की गुजाइंश नहीं रखेंः जिला निर्वाचन अधिकारी

निर्वाचन प्रक्रिया अतिसंवेदनशील, एक प्रतिशत भी गलती की गुजाइंश नहीं रखेंः जिला निर्वाचन अधिकारी

विधानसभा आम चुनाव-2023 हर अवांछनीय गतिविधि पर रखें नजरः जिला पुलिस अधीक्षक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण उदयपुर, 22 सितंबर। आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर रिटर्निंग अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों तथा सेक्टर पुलिस अधिकारियों का द्वितीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अति संवेदनशील कार्य है। इसमें एक प्रतिशत भी गलती की गुंजाईश नहीं है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी चुनाव…
Read More
error: Content is protected !!