प्रकृति से जुड़ाव, पर्यावरण बचाव का संकल्प: प्रकृति अध्ययन शिविर में 65 संभागियों की सहभागिता
उदयपुर, 10 अक्टूबर। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में जिले के बेस्ट इको क्लब के स्काउट, गाइड रोवर रेंजर प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने और विद्यार्थियों को प्रकृति के महत्व से रूबरू कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में 65 संभागी भाग ले रहे हैं। शिविर में विद्यार्थी विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के सदुपयोग और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व सीख रहे हैं। सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि…
