उदयपुर में पहली बार 504 जोड़ों के साथ होगा भव्य पार्श्व-भैरव महापूजन
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में पहली बार 504 जोड़ों की सहभागिता के साथ भव्य पार्श्व-भैरव महापूजन का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन रविवार, 30 अगस्त 2026, भाद्रवा वदी-2 को महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति, अंबामाता, उदयपुर में आयोजित होगा। मुख्य आयोजक हस्तीमल लोढा ने बताया की महापूजन का शुभारंभ प्रातः 9.09 बजे राजयोग में होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मावलंबी शामिल होकर पार्श्व-भैरव भगवान की आराधना, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनेंगे। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक साधना से जोड़ना और धर्म-आराधना के माध्यम से पुण्य अर्जित करने का अवसर प्रदान करना है।…
