भाजपा का घर-घर जन सम्पर्क अभियान शुरू

फतहनगर। आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के तहत अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ देश एवं दुनिया के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी को लगातार तीसरी बार भारी मतों से जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल फतेहनगर-सनवाड द्वारा प्रतिदिन घर-घर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत सनवाड़ में भारतीय जनता पार्टी मंडल फतेहनगर सनवाड़ द्वारा घर-घर सम्पर्क कार्यक्रम के तहत वाक्याजी बावजी से खटीक मोहल्ला,जीनगर मोहल्ला,नृसिंह जी मंदिर, गणेश जी दरवाजा, उनिया मोहल्ला, चारभुजा मंदिर, सदर बाजार, जयमालो की गली,सेठियाजी की गली,नवलश्याम मंदिर,बस्सी मोहल्ला,आचार्य मोहल्ला, गाडरी मोहल्ला में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मंडल महामंत्री रोशनलाल खटीक, रामचंद्र मेलाना, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व महामंत्री अशोक मोर,फूलचंद कुमावत,युवा मोर्चा मंत्री सचिन खटीक, एससी मोर्चा जिला मंत्री श्रवण खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरणमल जीनगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, अशोक तेली, रामेशदास वैष्णव, पारस सियाल, पारस तातेड, मदन तेली, बूथ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजावत, रतन प्रजापत, चुन्नीलाल विश्लोत, संजय विश्लोट, समता टेलर, नीलम पूरी गोस्वामी,जगदीश पहाड़ियां, अंकित खटीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!