उदयपुर, 26 दिसंबर : शहर के गुड़ली औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गोपाल (35) पुत्र हिरालाल तेली चित्तौड़ के सिंहपुर कपासन का निवासी था। गोपाल गुड़ली स्थित एक भूमि फॉस्फेट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले अपने गांव गया था और बुधवार शाम नौकरी पर लौट रहा था। गुड़ली पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल गोपाल को एमबी चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डबोक थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
