सहायक पद पर पूर्व सैनिक की नियुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र आमंत्रित

उदयपुर, 21 जुलाई। सैनिक विश्राम गृह उदयपुर में संविदा के आधार पर सहायक के पद पर पूर्व सैनिक की नियुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र आमंत्रित किये गये है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि सिपाही सेनानायक रैंक से सेवानिवृत्त इच्छुक पूर्व सैनिक जिसकी आयु 52 वर्ष से कम हो वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। संविदा पर सहायक के पद पर चयन विभाग द्वारा गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। नियुक्ति पूर्णतया संविदा पर होगी और अमलगमेटेड फण्ड द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा।

जिपस श्रीमती गुर्जर ने किया कलक्टर का स्वागत
उदयपुर, 21 जुलाई। जिला परिषद सदस्य श्रीमती कामिनी गुर्जर ने नवपदस्थापित जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत किया। गुर्जर ने कलक्टर पोसवाल को जिला परिषद क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। इस अवसर पर उनकी पुत्री व उदयपुर की निशानेबाज खिलाड़ी फलक गुर्जर भी साथ मौजूद रही और निशानेबाजी में अपनी उपलब्धियों के बारे में जिला कलक्टर को अवगत कराया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!