उदयपुर। भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के बीसीआई निर्माण चैप्टर की कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को की गई। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि हर्ष बोकड़िया को सेक्रेटरी, सुमन बोराणा को ट्रेजरर और आशीष बांठिया को जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से बीसीआई निर्माण चैप्टर और भी ज्यादा ऑर्गनाइज्ड, और इफेक्टिव तरीके से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी एक्टिविटीज को बेहतर कोऑर्डिनेशन के साथ एक्जीक्यूट किया जाएगा ताकि ऑर्गनाइजेशन को और मजबूत बनाया जा सके।
हर्ष बोकड़िया, सन इंटीरियर्स एवं आर्ट अरेंजर्स प्राइवेट लिमिटेड के ओनर हैं, उनको होम फर्निशिंग और इंटीरियर प्रोडक्ट्स में लम्बा अनुभव है। उन्होंने कहा कि बीसीआई निर्माण एक पावरफुल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जहां अपने एक्सपीरियंस और इंडस्ट्री कनेक्शन्स के माध्यम से मेंबर्स को नए ऑपर्च्युनिटीज देने पर फोकस किया जाएगा।
वहीं, सुमन बोराणा एक अनुभवी इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो लग्ज़री स्पेसेज़, वास्तु-आधारित प्लानिंग और हैंडक्राफ्टेड वुडन क्रिएशन्स में विशेषज्ञता रखती हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ऑर्गेनाइजेशन में ट्रांसपेरेंसी और बेटर कोऑर्डिनेशन बनाए रखते हुए कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर सेक्टर से जुड़े मेंबर्स को मैक्सिमम बेनिफिट देना है।
आशीष बांठिया, लकी एल्युमिनियम टिम्बर प्लायवुड फर्म के ओनर हैं और पिछले 25 वर्षों से टिम्बर, प्लायवुड एवं एल्युमिनियम ट्रेड में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने 25 इयर्स के बिजनेस एक्सपीरियंस का उपयोग करते हुए ऑर्गेनाइजेशन को और स्ट्रॉन्ग करेंगे।
