बीजेएस के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण दुग्गड़ का किया स्वागत अभिनंदन

उदयपुर 30 अप्रैल। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रवण दुगड़ का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम एलबीएस सभागार में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने प्रदेश अध्यक्ष श्रवण दुगड़ का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रवण दुगड़ ने बताया कि बीजेएस उदयपुर के सदस्यों को मिलजुल कर काम करना चाहिए और आगे आकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आव्हान किया।  उदयपुर चैप्टर बेहतरीन तरीके से सभी काम संपादित कर रहा है और आगे भी बड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित करे।
पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत ने अपने वक्तव्य में कहा कि बीजेएस उदयपुर चैप्टर आज पूरे भारत में अपना एक विशिष्ट स्थान रखता आया है। आज पूरा उदयपुर का जैन समाज हर बड़े काम के लिए बीजेएस की तरफ देखता है। परस्पर सदस्यों में बॉन्डिंग और समन्वयता बीजेएस उदयपुर को एक अलग मुकाम पर रखती है।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने शब्दों द्वारा स्वागत करते हुए संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम सभी के सम्मुख रखे। प्रदेश अध्यक्ष श्रवण दुगड़ का मेवाड़ी परम्परा अनुसार पगड़ी, उपरणा और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया।
आभार महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत द्वारा किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वीरेंद्र महात्मा, लेडीज विंग महामंत्री नीतू गजावत, यूथ विंग अध्यक्ष भाविक पोखरना, कार्यकारी अध्यक्ष आयुष वक्तावत, महामंत्री भाविन कच्छारा, मयंक मेहता, जय पोरवाल, नवनीत कच्छारा, सोनिया कंठालिया,  तृप्ति कच्छारा लता बाकलीवाल, पिंकी जैन आदि उपस्थित थे

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!