पत्नी को भेजने से नाराज पति ने साले को मारा चाकू

उदयपुर। शहर के सिटी स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती में सोमवार को पत्नी को भेजने से मना करने से नाराज पति ने अपने ही साले को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है वहीं घायल युवक को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल सोमवार को सिटी स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती में अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी बच्चे को साथ भेजने के लिए कहा। ससुराल वालों ने बेटी को भेजने से मना कर दिया जिस पर उनके बीच विवाद हो गया। पत्नी को भेजने से मना करने से नाराज हुए पति राहुल ने अपने ही सालू अजय पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद राहुल मौके से भाग गया। इधर लहुलुहान हालत में अजय को देख घरवाले घबरा गए और शोर मचाने लगे। उसे आॅटो रिक्शा में डालकर सीधे सूरजपोल पुलिस थाने ले गए और तत्काल सहायता की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे तत्काल महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। बाद में हमलावर जीजा राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि राहुल एक दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है।

अपहरण कर रुपए मांगने का आरोप
उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में अधेड का अपहरण कर उसके साथ मारने करने और रुपए की मांग करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार नवीन माहेश्वरी पुत्र स्वर्गीय जीवन माहेश्वरी निवासी रोशन नगर हिरणमगरी सेक्टर 12 सविना ने प्रेम सिंह चोहान, कुशाल मेघवाल उर्फ कारतूस, अरदीन और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा 30 मई को रात में रोशन नगर से उसका अपहरण कर अवैध रूप से रुपए की मांग करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देबारी में ट्रक ने खडे वाहनों को मारी टक्कर
उदयपुर। शहर से सटे देबारी मे घाटावाला माताजी मंदिर के यहां सडक पर खडे वाहनों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार बस चालक रामेश्वरलाल पुत्र सका गाडरी निवासी धारदा वल्लभनगर ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि हरियाणा नंबर ट्रक के चालक ने रविवार को दोपहर में देबारी स्थित घाटा वाला माता मंदिर के यहां सडक किनारे खडे बस व कार को पीछे से टककर मार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो किलो डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले की टीडी थाना पुलिस ने दो किलो से ज्यादा डोडा चूरा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार टीडी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने पाटिया क्षेत्र में मोहनलला पुत्र केशा भील निवासी पानी कोटडा सराडी गींगला सलूम्बर के कब्जे से 2.10 किलोग्राम डोडा चूरा व 20 प्लास्टिक थेलिया व खाली बैग जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से डोडा चूरा के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बाइक सहित खड्डे में गिरने से घायल चालक की मौत
उदयपुर। जिले के पाटिया थानांतर्गत सडक पर अचानक आई गाय से टकराने से हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की गुजरात के चिकित्सालय में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अनारसिंह पुत्र पन्नेसिंह राजपूत निवासी देमत पाटिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा रणजीत पुत्र रमेश दरोगा निवासी देमत 30 मई को बाइक चलाते समय अचानक सडक पर गाय सामने आ गई जिससे वह टकरा कर बाइक सहित सडक किनारे खड्डे में गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गुजरात के हिम्मतनगर स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान रविवार को दम तोड दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक ने की आत्महत्या
उदयपुर। जिले के फलासिया क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार तकिया पुत्र मालाजी कोपसा निवासी गरेडिया फलासिया ने दी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उसके पुत्र ने 30 मई को आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!