उदयपुर, 7 अगस्त 2023 मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में अमृत कलश चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यशाला में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंच प्रण प्रतिज्ञा में से माटी को वंदन करने हेतु मिट्टी से निर्मित घड़ों पर विविध प्रकार की चित्रकारी से प्रतिभागियों ने कलशों को सजाया। केंद्र निदेशक श्रीमति किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों ने मांडना, वारली, पारंपरिक चित्रकारी, स्वंत्रता सेनानी, मोर की चित्रकारी, तिरंगे के रंगों में रंगी हुई मटकी, फड़ कला एवं आदिवासी कला को प्रतिभागियों ने अमृत कलश पर बखूबी उकेरा। ये कार्यशाला मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई है जिसका मूल लक्ष्य मातृभूमि की रक्षा करने वाले उन सभी वीरों को वंदन एवं देश की मिट्टी को नमन करना है । जन चेतना के माध्यम से चलने वाला यह अभियान राष्ट्र की उपलब्धियों का उत्सव है। इसके अंतर्गत राष्ट्र के वीर सपूतों का सम्मान किया जाएगा एवं अनेक कार्यक्रम गांव, पंचायत, ब्लॉक शहरी स्थानीय निकाय, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में शीला फलक का लोकार्पण किया जाएगा जिस पर वीरों के नाम की पट्टी लगी हुई होगी, पंचप्रण प्रतिज्ञा कर उसकी सेल्फी अपलोड की जाएगी, 75 स्वदेशी पौधों के साथ अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, एवं देश के वीरों तथा उन के परिवारों का वंदन किया जाएगा, राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान गाया जाएगा। इस कार्यशाला में लगभग 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो की नारायण सेवा संस्थान एवं अभिलाषा विद्यालय के विशेष बच्चो, डी पी एस निंबाहेड़ा के विद्यार्थी एवं सभी उम्र के स्थानीय एवं स्वतंत्र कलाकारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इन कलाकारों ने एक्रिलिक रंगों का उपयोग किया। सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरुस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को आनेवाले स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। तथा उन की कृतियों की प्रदर्शनी भी की गई। इस कार्यशाला के निर्णायक गण मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के श्री मदन सिंह राठौड़ ,मीरा कन्या महाविद्यालय के डॉ. राम सिंह भाटी एवं स्वतंत्र कलाकार श्री अनुराग मेहता थे।
Related Posts
-
आवरी माता के जयकारों से गूंजा दशहरा महोत्सव, मध्यरात्रि बाद तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Udaipurviews40 minutes agoमहेंद्र सिंह राठौड़, हेमंत ब्रजवासी सहित भजन कलाकारों ने बांधा समां, ड्रोन से हुई पुष्पवृष्टि; देवीय झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान म... -
उदयपुर से कोटा के बीच नई मेमू ट्रेन के संचालन को रेल मंत्रालय की मंजूरी
Udaipurviews22 hours ago-सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रयासों को मिली सफलता, चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) होकर चलेगी ट्रेन -कोटा में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों सहित आम यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत उदयपुर। मेवाड़ औ... -
उदयपुर में गूंजा शौर्य और सनातन संस्कृति का जयघोष-तलवार गरबा रास में हुआ शस्त्र पूजन एवं नारी शक्ति सम्मान
Udaipurviews22 hours agoभवानी संस्कार शिविर के आयोजन की घोषणा का स्वागत — राजघराने के दशहरा कार्यक्रम में मातृशक्तियों को मिला तलवार रास का आमंत्रण उदयपुर। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की ... -
बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट में बिजनेस एक्सपैंशन और नए बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज पर हुआ मंथन
Udaipurviews22 hours agoकरधर इलेक्ट्रिकल्स में मेंबर्स ने समझे बिजनेस ऑपरेशंस, नेटवर्किंग और आपसी कोलैबोरेशन से ग्रोथ के नए रास्ते उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई निर्माण चैप्टर की ओर... -
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व एवं संसद में संस्कृत में तीन बार शपथ ग्रहण करने पर सी. पी. जोशी का अभिनन्दन
Udaipurviews22 hours agoउदयपुर। /भादसोड़ा चित्तौड़। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार, भारतीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन तथा राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से संस... -
देवी भागवत की पूर्णाहुति, 501 दिव्यांग कन्याओं का महापूजन
Udaipurviews22 hours ago-सांसद रावत बोले - नारायण सेवा संस्थान ने बढ़ाया मेवाड़ का मान उदयपुर, 19 अक्टूबर। नारायण सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में 501 दिव्यांग कन्याओं का महापूज...
