भाई-भाभी व उनके बच्चों के साथ मारपीट करनेवाला आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, तहसील के थाना बावलवाडा में दिनांक 18,05.2025 को आशा पत्नी चन्दु लाल लट्टा निवासी प्रेमनगर सारोली द्वारा दर्ज प्रकरण में बताया था कि दिनांक17.05.2025 को रात्रि करीब 8-9 बजे वह व उसका परिवार शादी में से घर पर आये थे। घर पर सास मां झमकू देवी घर अन्दर पडे हुये थे। उनके पूछने पर बताया कि राजतिलक ने मारपीट की। राजतिलक से पुछा जाने पर उसने प्रार्थिया व उसके पति के साथ लट्ठ से मारपीट की और घर के अन्दर घुस कर बेटी व पुत्र के साथ भी लट्ट से मारपीट की। अनुसंधान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं राजीव राहर वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में गणपत सिंह थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से प्रकरण में आरोपी राजतिलक लट्टा पुत्र बाबू लाल निवासी गांव प्रेमनगर सारोली को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में गणपत सिंह थानाधिकारी ,कासिम दुल्ला खान स.उ.नि.,लक्ष्मणलाल हैड कानि, कांस्टेबल राकेश कटारा व राकेश मीणा शामिल रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!