प्रांत 3233 ई-2 के सम्मेलन में बड़ी उपलब्धिःएमजेएफ लायन अरविंद चतुर आई.डी. एंडोर्सी निर्वाचित

उदयपुर 4 मई। लायंस क्लब्स प्रांत 3233 ई-2 के 9वें प्रांतीय सम्मेलन में हुए चुनाव में पूर्व काउंसिल चेयरमैन एमजेएफ लायन अरविंद चतुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए आई.डी. एंडोर्सी पद पर भारी मतों से विजय हासिल की।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ लायन अरविंद चतुर ने लायंस क्लब्स इंटरनेशनल में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए वैश्विक नेतृत्व की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है। आई.डी. एंडोर्सी पद पर निर्वाचित होने के बाद अब वे भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय निदेशक पद के चुनाव में भाग लेने के लिए पात्र हो गए हैं।
सम्मेलन में उपस्थित लायन सदस्यों ने उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता से संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। यह उपलब्धि न केवल लायन अरविंद चतुर के समर्पण और नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि पूरे प्रांत 3233 ई-2 के लिए गर्व और सम्मान का विषय भी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!