हाइवे पर एक घंटे लगा रहा एक किमी लंबा जाम

—मिनी ट्रक का बीच सड़क में टूट गया था एक्सल
उदयपुर। झाड़ोल-उदयपुर नेशनल हाईवे-58 ई पर खेरिया घाटा के पास शुक्रवार की सुबह भूसे से ओवरलोड मिनी ट्रक का एक्सल टूट गया। जिसके बाद ट्रक बीच हाईवे पर रुक जाने से हाईवे जाम हो गया। दोनों तरफ करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और लोग परेशान होते रहे। सूचना पर पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को घाटे से उपर ले जाया। जहां साइड में खड़ा किया। जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो पाई। बता दें, इस हाईवे पर खेरिया घाटा और रणघाटी के बीच निर्माण अधूरा पड़ा है। हैरानी की बात ये है कि ये हाईवे होते हुए भी सिंगल पट्टी सड़क है। जिसके कारण आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। दोनों तरफ घाटी होने से हादसे की संभावना बनी रहती है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!