लायन्स क्लब उदयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, सी.पी. झगडावत अध्यक्ष व पंकज गांगावत सचिव बनें

उदयपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायन्स क्लब उदयपुर ने लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा क्लब द्वारा आयोजित एक व्यावसायिक बैठक के दौरान की गई, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नई कार्यकारिणी में लायन सी.पी. झगडावत को अध्यक्ष एवं लायन पंकज गांगावत को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके नेतृत्व में क्लब आगामी वर्ष में सेवा कार्यों को नई दिशा देने की तैयारी में है।
कार्यकारिणी में लायन मनीष चंडालिया, लायन मदन लाल अग्रवाल और लायन नरेंद्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अरविंद बडाला को सह सचिव तथा लायन मधुसूदन जैन को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्लब ने आने वाले वर्ष में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प भी दोहराया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!