उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 8 को-धरियावद में जिला कलक्टर करेंगे जनसुनवाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़ 07 दिसम्बर। जिलेभर में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव के निर्देषानुसार द्वितीय गुरूवार 8 दिसम्बर को प्रातः 11 से 02 बजे तक उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई संबंधित पंचायत समिति में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित होगी।

जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने आदेष जारी कर धरियावद उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को पाबंद किया कि वे जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को आवष्यक रूप से भाग लेने के निर्देष प्रदान करें व जहां ब्लॉक स्तरीय अधिकारी न हो वहां पर जिला स्तरीय अधिकारी आवष्यक रूप से भाग ले। धरियावद जनसुनवाई मंे जिला कलक्टर भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव भी जुड़ी रहेंगी।

—

अधिकारियों व कर्मचारियों की आवश्यक जानकारी

ऑनलाईन अपलोड करनी होगी

प्रतापगढ़ 07 दिसम्बर। जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में बीमा एवं जीपीएफ अभियान 2022 के तहत समस्त कार्मिकों को अपनी जीपीएफ, बीमा पासबुक, पदस्थापन विवरण, बीमा पॉलिसी, राज्य बीमा की प्रीमियम कटौती में निर्धारित दर से अधिक प्रीमियम कटौती का घोषणा पत्र पीडीएफ फाइल बनाकर कर्मचारी की एसएसओ आईडी में 7 दिवस के भीतर अपलोड करना होगा।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेषक लक्ष्मीनारायण तंवर ने बताया कि अपलोड करने के उपरान्त राज्य सरकार की मंशानुसार समस्त कर्मचारियों के बीमा जीपीएफ संबंधित दस्तावेज ऑनलाईन किये जा सकेंगे।

—

गृह रक्षा का 60 वां स्थापना दिवस मनाया

प्रतापगढ़, 07 दिसम्बर। गृह रक्षा के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय, समादेष्टा, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र प्रतापगढ़ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समादेष्टा, चन्द्रमान बुनकर ने होमगार्ड स्वयंसेवकों को 60वें गृह रक्षा दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए गृह रक्षकों द्वारा कोरोना, विभिन्न कानून व्यवस्था ड्यूटियों में किये गए कार्यों व अग्रिम श्रेणी में रहकर किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने निष्काम सेवा भाव के साथ कार्य करने वाली सरकारी स्वयंसेवी संस्थान की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों व कार्यालय स्टाफ द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया व लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए हेलमेट रैली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड कार्यालय प्रतापगढ़ में विभिन्न खेल-कूद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!