हल्दीघाटी के 450 वर्ष होने पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का हुआ विमोचन

उदयपुर। इतिहास विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 10 एवं 11 अप्रैल को हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के सैन्य इतिहास पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी. पी. सारस्वत ने किया। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. मनीष श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वी. सी. गर्ग, इतिहास विभाग की प्रो. प्रतिभा, डॉ. पीयूष भादविया तथा उप कुलसचिव मुकेश जी बारबर मौजूद थे। राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कुलगुरु एवं प्रख्यात इतिहासकार प्रो. रवीन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के प्रो. शिव कुमार मिश्रा भी शामिल हो रहे है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!