अम्बेडकर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार भाजपा अम्बेडकर मंडल शहर जिला उदयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रथम सत्र में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर शहर जिला महामंत्री पंकज बोराना मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि किन परिस्थितियों में हमारे संस्थापक सदस्यों ने इस पार्टी का निर्माण किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ने कहा कि कार्यकर्ता सदा पार्टी हित में अपना सब काम छोड़कर पार्टी के लिए कार्य करता है और एक ही लक्ष्य लेकर चलता है कि संगठन को कैसे मजबूत किया जाए। शहर विधायक ताराचंद जैन ने अम्बेडकर मंडल के निर्माण की जानकारी दी और बताया कि उनके जिला अध्यक्ष कार्यकाल में इस मंडल का निर्माण किया गया।
जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने जनसंघ से भाजपा तक के सफर पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री पंकज बोराना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।
अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल ने बताया कि कार्यक्रम में पांच सत्रों में अलग अलग विषयों पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार कार्यकर्ताओं के सामने रखे।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह दिगपाल पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश वैष्णव दुर्गेश शर्मा चेतन श्रीमाली मदन दवे महेंद्र रवि चतुर्वेदी शंकी सिंह गुड्डू खटिक महेंद्र भगोरा विजय लक्ष्मी कुमावत हरीश चौधरी लोकेश कोठारी पनालाल तेली गणपत सोनी शंकर कसारा रोहित चौबीसा आशीष जैन कैलाश सोनी गौरव नागर संदीप सोनी राजू सोनी चेतन श्रीमाली मीणा बंधु प्रमिला खटिक पार्षद हीरादेवी आशा माथुर ममता शर्मा अनिता सोनी शाहिदा शेख अशोक जैन प्रेम जैन आदि उपस्थित थे।
स्वागत मंडल महामंत्री मनीष चौहान एवं पिंटू साहू ने किया। कार्यशाला का समापन प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के बाद किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के प्रशंसा पत्र भी वितरित किए गए।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!