प्रजापति युवा सोशल ग्रुप का 23 वां रक्तदान शिविर आयोजित

—33 युवाओं ने किया रक्तदान, जादूगर राजतिलक ने 42 वीं बार किया रक्तदान
उदयपुर। प्रजापति युवा सोशल ग्रुप की ओर से 23 वां रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित
हुआ। ग्रुप के अध्यक्ष भगवान प्रजापत ने बताया कि बेदला के लखावली रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 33 युवाओं ने बढचढकर भाग लिया। युवाओं को हौसला बढ़ाने के लिए वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान के अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापत व कार्यकारी अध्यक्ष मोडीलाल सेम्बारा भी पहुंचे। इन्होंने युवाओं को निरन्तर रक्तदान कर जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। इस मौके पर अनमोल हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश आचार्य ने ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता के लिए सबसे बडा कार्य रक्तदान हैं। एक व्यक्ति रक्तदान कर तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता हैं। ग्रुप के सरंक्षक जादूगर राजतिलक ने बताया कि रक्तदान शिविर में एमबी हॉस्पिटल के चिकित्सकों सहित नर्सिंग स्टॉफ की टीम पहुंची और रक्त इकठ्ठा किया। बता दे कि जादूगर राजतिलक ने 42 वीं बार रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बने।
ग्रुप के महासचिव किशन प्रजापति ने बताया कि शिविर में उपरला गिर्वा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रजापत व उनकी पूरी टीम ने युवाओं का हौंसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी को कमजोरी नहीं आती है बल्कि शरीर में नया खून बनता हैं।
मांगीलाल प्रजापत और ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर नोबल स्कूल के संचालक प्रेम शंकर पुष्करणा का भी ग्रुप की और से सम्मान किया गया। उनकी तरफ से स्कूल परिसर निशुल्क उपलब्ध करवाया गया था। शिविर में अंश प्रजापत ने 18 वर्ष की उम्र में पहली बार प्रदान कर आने वाली पीढी को रक्तदान करने का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में मुकेश प्रजापत, लोकेश प्रजापत, कल्पेश प्रजापत, ललित प्रजापत, जीवन प्रजापत, रोशनलाल प्रजापत, तुलसीराम प्रजापत सहित कई सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!