बीएन युनिवर्सिटी और आरएमवी कॉले के रजिस्ट्रार ऑफिस सीज

—कुछ घंटो के बाद राशि हुई जमा, निगम ने सीज किए भवनों को खोला
उदयपुर। नगर निगम यूडी टैक्स को लेकर गुरूवार को एक साथ दो बडी संस्थाओं के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया। इससे पूरे शहर में हडकंप मच गया। 100 वर्षो से अधिक पुरानी शिक्षण संस्था बीएन युनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार आफिस के साथ—साथ आरएमवी के रजिस्ट्रार आफिस को सीज कर दिया। हांलाकि कुछ घंटो में टैक्स की बकाया राशि जमा होने से दोनों आफिस को खोल दिया गया। दोनों जगहों पर गुरूवार को अलसुबह 6 बजे कार्यवाही को अंजाम दिया।
निगम ने कॉलेज में एग्जाम को देखते हुए यह कार्रवाई कॉलेज के मेन गेट पर नहीं करते हुए रजिस्ट्रार ऑफिस पर की गई। दोनों कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस को सीज किया गया। वहां निगम की टीम ने नोटिस चस्पा किए। इस कार्रवाई से कॉलेज के शैक्षणिक कार्य या एग्जाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
30 लाख का टैक्स बकाया
इन दोनों संस्थानों पर मिलाकर कुल 30 लाख रुपए से ज्यादा का यूडी टैक्स बकाया है। इसमें करीब 25 लाख रुपए बीएन कॉलेज और 5 लाख रुपए आरएमवी कॉलेज के लंबे समय से बाकी हैं। कई बार नोटिस देने के बावजूद इन संस्थानों की अथॉरिटी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
अलसुबह कार्यवाही के पहुंची नगर निगम की टीमें
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर राजस्व यूनिट की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेवेन्यू इंस्पेक्टर मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा की टीम ने यह कार्रवाई की। सुबह 6 बजे इससे पहले कि कोई ज्यादा कुछ समझ पाता, निगम की टीमों ने अपनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर दी।
20 करोड़ की वसूली का टारगेट
26 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष का 17.60 करोड़ का यूडी टैक्स जमा हो चुका है। इस बार नगर निगम का 20 करोड़ की वसूली का टारगेट है।निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि यूडी टैक्स को लेकर कई प्रॉपर्टी मालिक अभी भी सिस्टम को इग्नोर कर रहे हैं। समय पर अपनी प्रॉपर्टी का यूडी टैक्स जमा करवाएं, वरना उन्हें भी सीजिंग की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!