डायनेमिक योगा स्टूडियो को मिला ‘बेस्ट योगा एंड वेलनेस अवॉर्ड’

उदयपुर । मेरियट उदयपुर में आयोजित द पीएचडीसीसीआई राजस्थान टूरिज्म सम्मान 2026 के अन्तर्गत शहर के प्रतिष्ठित डायनेमिक योगा स्टूडियो को ‘बेस्ट योगा एंड वेलनेस अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

निदेशक गुनीत मोंगा भार्गव ने बताया कि डायनेमिक योगा स्टूडियो ने योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सम्मान स्टूडियो द्वारा लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। डायनेमिक योगा स्टूडियो ने योग, मेडिटेशन और वेलनेस प्रोग्राम्स के माध्यम से समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पुरस्कार उनकी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगे भी इसी तरह लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करने का संकल्प दोहराया। शहरवासियों और योग प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर स्टूडियो को बधाई दी है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!