बागबान-सीजन 3 एक शाम माता-पिता के नाम कार्यक्रम आयोजित,28 बागबान हुए सम्मानित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। अचीवर्स,मेंगो धमाका व रोटरी क्लब दृष्टि द्वारा आयोजित बागबान सीजन 3 का शानदार आयोजन थर्ड स्पेस के सिनेमाघर में किया गया।
अपनी तरह की अनूठी पहल और कोन्सेप्ट लिए इस प्रोग्राम में उन बागबानों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने संघर्षों व प्रयासों से अपने बच्चों को जीवन में एक मुकाम पर पहुंचाया और सफल जीवन दिया। इस कार्यक्रम में बच्चों से उनके माता-पिता की कहानी ली जाती है और बच्चे अपने बागबानों का सम्मान मंच पर करते हैं। इस बार 28 बागबानों का सम्मान मंच पर किया गया जो अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे।
बागबान कॉन्सेप्ट के फाउंडर अमित माथुर और सुनीता सिंघवी ने बताया कि आज के कल्चर में माता-पिता के संघर्षों को मंच के माध्यम से धन्यवाद देने की पहल की शुरूआत की।  एक पहल है कि बच्चे अपने बागबानों के बलिदान को कभी नहीं भूले और हमेशा उनका साथ देवें।
कार्यक्रम में वयोवृद्ध शख्सियत डा. सुजान सिंह छाबड़ा,बागबान-सीजन 3 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय सिंघल, ग्रुप सी.ई.ओ सिक्योर मीटर्स, गेस्ट ओफ होनर पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, विशिष्ट अतिथि एन.आई.सी.सी की डायरेक्टर और रोटरी क्लब आफ उदयपुर दृष्टि की चार्टर्ड प्रेसीडेंट डाॅ.स्वीटी छाबड़ा थी। डाॅ.स्वीटी छाबड़ा ने कार्यक्रम की सराहना की और खुशी की ओर अग्रसर होने की हीलीग टेक्निक भी बताई, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित 200 लोगों ने प्रेक्टिकल एक्टीविटी करके महसूस किया और अपने जीवन में डालने का संकल्प लिया।
रोटरी क्लब आफ उदयपुर दृष्टि से विप्लव जैन, प्रेसिडेंट विक्रम,  अक्षय कुमावत, परमेश्वर अग्रवाल और मोहित ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आमीन चेरेटेबल फाउंडेशन के अनीस मियांजी, शान्तिराज हास्पीटल के नरेश शर्मा, भारत इन्टीरियर के राधेश्याम जांगिड़ और स्पोर्टिग पार्टनर्स का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!