बीसीआई की दिल्ली में पहली आधिकारिक बैठक सम्पन्न, नए चैप्टर की हुई शुरुआत : मुकेश माधवानी

नई दिल्ली। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की दिल्ली में पहली आधिकारिक बैठक 14 मार्च को कनॉट प्लेस स्थित एच-36 दास प्रकाश रेस्टोरेंट में आयोजित की गई।

दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में दिल्ली चैप्टर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन के विस्तार तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर जैसे खूबसूरत छोटे शहर लेक सिटी से शुरू हुआ एक सपना आज भारत की राजधानी दिलवालों की दिल्ली में अपना बीसीआई चैप्टर लाइव कर चुका है। उन्होंने दिल्ली के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने अपना कीमती समय देकर इस नए अध्याय को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

दिल्ली चैप्टर के प्रेसिडेंट डॉ. अनुपम गुप्ता ने कहा कि बीसीआई एक मजबूत बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जो उद्यमियों को एक साथ जोड़कर नए अवसर प्रदान करता है।

सेक्रेटरी सीमा वार्ष्णेय ने बताया कि दिल्ली में बीसीआई के माध्यम से व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को नेटवर्किंग और सहयोग का बेहतर मंच मिलेगा।

ट्रेजरर प्रमोद धनखड़ ने कहा कि संगठन के माध्यम से सदस्यों के बीच व्यवसायिक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ नए व्यापारिक अवसर भी विकसित किए जाएंगे।

बैठक में डॉ. अनुपम गुप्ता, सीमा वार्ष्णेय, प्रमोद धनखड़, डॉ. अभिलाष, मीनू मेंदिरत्ता, विनय माहेश्वरी, निशी गुप्ता, स्वरूपा, सौरभ, शरद नांगिया, डॉ. आर. के. गुप्ता, सुमित भाई, राजन, विकास और सुरजीत कौर शामिल रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने बीसीआई दिल्ली चैप्टर को आगे बढ़ाने और इसे एक मजबूत बिजनेस नेटवर्किंग मंच बनाने का संकल्प लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!