अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति
आज दिनांक: 15 मार्च 2026, रविवार को होगा शौर्यम् (युवा कार्यक्रम) कयाकिंग प्रदर्शन वरूण पूजन, झील आरती
उदयपुर 14 मार्च। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा आयोजित “ म्हारी घूमर – 2083” कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घूमर नृत्य प्रस्तुत कर ऐसा समां बाँधा कि पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। देवीशक्ति के आह्वान और नवसंवत्सर के स्वागत के इस सांस्कृतिक आयोजन में महिलाओं का उत्साह, उल्लास और सहभागिता देखने योग्य रही।
कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर राजस्थानी लोकसंस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। रंग-बिरंगे घाघरा-ओढ़नी में सजी महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी धुनों पर मनमोहक घूमर नृत्य प्रस्तुत किए। विशेष रूप से म्हारी घूमर है नखराली” तथा नववर्ष समारोह समिति के संयोजक डॉ प्रदीप कुमावत द्वारा रचित घूमर गीतों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रदीप कुमावत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुव डॉ प्रदीप कुमावत ने कहा कि घूमर हमारी राजपूत शाही परंपरा का अभिन अंग रहा है और ये राजस्थान से चलकर विदेशो में चौथे स्थान का बेहतरीन नृत्य बन चूका है।
प्रारंभ में प्रतीक कुमावत ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त सचिव शशांक टांक ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर षष्ठी डांस एकेडमी तथा बिंदु कुमावत के समूह द्वारा प्रस्तुत नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं आलोक संस्थान, हिरणमगरी की छात्राओं ने भी आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनमोहन भटनागर सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके गीतों और प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं और दर्शकों को तीन घंटे तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए दो घूमर गीतों का प्रसारण भी किया गया जिन्हें दर्शकों ने भरपूर सराहा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कांता कुमावत और विद्या कुमावत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए, जबकि आलोक संस्थान की ओर से भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर प्रतीक्षा दवे ने प्रभावी शैली में किया।
इस अवसर पर मनोज कुमावत, कांता कुमावत, विद्या कुमावत, जयशंकर राय, कमलेन्द्र सिंह पवार, पुष्कर लोहार, किशन वाधवानी, शशांक टांक, निश्चय कुमावत, प्रतीक कुमावत, ध्रुव कुमावत, मनीष तिवारी, मुकुंद जैन उपस्थित थे।
आज दिनांक: 15 मार्च 2026, रविवार को होगा शौर्यम् (युवा कार्यक्रम)
कयाकिंग प्रदर्शन वरूण पूजन, झील आरती
सायं 5.15 बजे, जानकी घाट, दाईजी पुलिया
डॉ प्रदीप कुमावत ने बताया की आज दिनांक: 15 मार्च 2026 रविवार को युवाओं के लिए पिछोला झील के निकट दाईजी पुलिया स्थित जानकी घाट पर कयाकिंग प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। झीलें उदयपुर की आत्मा हैं और उनका संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के सह संयोजन की जिम्मेदारी राजस्थान कयाकिंग एण्ड केनोइंग एसोसिएशन, क्रीडा भारती और समिधा संस्थान, ,रिद्धि सिद्धि मंदिर परिवार, बजरंग बली प्रचार समिति, मांझी का मंदिर, राम घाट परिवार, चांदपोल सेवा समिति, रामकृष्ण दल और समस्त चांदपोल क्षेत्र मोहला प्रमुख को दी गई है।
