आरएसी भर्ती : रिव्यू बोर्ड की ओर से चयनित 5 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 9 को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 6 मार्च। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर की ओर से 12वीं बटालियन आर.ए.सी. (आई.आर.) दिल्ली में कानिस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के कुल 79 रिक्त पदों की भर्ती में रिव्यू कमेटी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 9 मार्च को विकासपुरी दिल्ली स्थित आरएसी मुख्यालय पर होगा।
कमाण्डेंट केवलराम ने बताया कि भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 दिसम्बर 2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित की जाकर गठित चयन बोर्ड द्वारा 79 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण (दस्तावेज सत्यापन/चरित्र सत्यापन/स्वास्थ्य परीक्षण) हेतु चयन सूची पर लिया गया था। इनमें से 5 अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। इनके स्थान पर 20 फरवरी 2026 को गठित बोर्ड द्वारा रिव्यू की कार्यवाही की गई। रिव्यू बोर्ड ने 5 अन्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाईट पर उपलब्ध है तथा कार्यालय, कमाण्डेन्ट 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) विकासपुरी, नई दिल्ली तथा रियर मुख्यालय, देबारी, उदयपुर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा है। रिव्यू कार्यवाही द्वारा चयनित समस्त अभ्यर्थियों की अग्रिम प्रक्रिया (दस्तावेज सत्यापन/चरित्र सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण) 9 मार्च सुबह 11 बजे विकासपुरी दिल्ली स्थित 12वीं बटालियन आरएएसी के मुख्यालय पर होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को समस्त मूल दस्तावेज यथा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, अंतिम शिक्षा गृहण करने वाले शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र, दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र जो छः माह से अधिक पुराने तथा रिश्तेदार द्वारा जारी नही हो, दो फोटो पहचान पत्र, विशेष योग्यता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र (एन.सी.सी., होमगार्ड, डिप्लोमा आदि), दहेज नहीं लेने संबंधी शपथ-पत्र, दिनांक 01.06.2002 को या उसके पश्चात् दो से अधिक संतान नहीं होने सम्बन्धी शपथ-पत्र, एक से अधिक जीवित पति/पत्नी नहीं होने सम्बन्धी शपथ पत्र, आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित नहीं होने या सजायाफ्ता नहीं होने के संबंध में शपथ पत्र, धुम्रपान/तम्बाकु/शराब सेवन नहीं करने का शपथ-पत्र, अभ्यर्थी यदि राजकीय कर्मचारी है तो विभागाध्यक्ष द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी यदि कर्तव्य का पालन करते हुए मारे गये मृतक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी का आश्रित है तो उसकी संतान होने का प्रमाण पत्र, 10 पासपोर्ट साईज नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ, पीईटी-पीएसटी प्रवेश पत्र, कॉन्स्टेबल पद हेतु ऑनलाईन आवेदन किये गये फॉर्म की प्रति इत्यादि दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

अवकाश में भी खुले रहेंगे उपपंजीयक कार्यालय
उदयपुर, 6 मार्च। राजस्व लक्ष्यों की शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए मार्च माह में उपपंजीयक कार्यालय राजकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे।
उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक रागिनी डामोर ने बताया कि महानिरीक्षक, अजमेर श्री शरद मेहरा के निर्देशानुसार 31 मार्च 2026 तक जिले में सभी उप पंजीयक कार्यालय राजकीय अवकाश के दिनों में सामान्य कार्यदिवस के समान (21 मार्च तथा 26 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक) खुले रहेंगे। इस दौरान दस्तावेजों के पंजीयन एवं अन्य समस्य राजकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!