विकास की ओर बढ़ता सशक्त कदम : देवनारायण कॉलोनी में इंटर लॉकिंग टाइल सड़क का शिलान्यास

ग्राम पंचायत बलिचा के देवनारायण कॉलोनी में यूडीए द्वारा इंटर लॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह जी मीणा द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह का माहौल रहा।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में गिरवा के पूर्व प्रधान श्री तख्त सिंह जी शकतावत मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जी धाभाई मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी महामंत्री भगवती लाल जी तेली परवेन्द्र सिंह जी देवड़ा पूर्व सरपंच चेन राम जी मीणा किशन जी मीणा युवा मोर्चा महामंत्री जितेन्द्र गुर्जर राम जी मीणा मोहन सिंह जी लाखन सिंह जी उज्जवल जी जैन सौरभ जी शुखवाल दीनदयाल जी राधेश्याम जी गुर्जर अजय जी सहदेव जी अशोक जी दुबे हिम्मत जी गुर्जर कमलेश जी गुर्जर नारायण जी गुर्जर भंवर जी वार्ड पंच लक्ष्मण जी धीरू भाई सुनील जी व्यास दीपक जी मीणा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक श्री फूल सिंह जी मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है और यह सड़क निर्माण कार्य कॉलोनीवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!