उदयपुर, 26 फरवरी। जेएसजी मेवाड़ रीजन एवं समता ग्रुप का दल आठ दिवसीय लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज एवं बनारस की आध्यात्मिक यात्रा कर कल लेकसिटी लौट आया।
यात्रा कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुभाष कोठारी ने बताया कि दल को गत 18 फरवरी को मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत, उपाध्यक्ष जितेंद्र हरकावत और समता ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. मनील मेहता ने 51 सदस्य यात्री दल को उदयपुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत कर विदा किया था। दल की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा के तहत अयोध्या में राम जन्मभूमि, रामलला मंदिर, कनक भवन, त्रेता के ठाकुर, नया घाट, और सरयू आरती का भव्य लाभ लिया। अयोध्या रामजन्मभूमि न्यास में मां सरस्वती देवी से औपचारिक भेंट कर अरुणोदय आर्ट के सौजन्य से समता ग्रुप द्वारा 1500 ग्राम चांदी की राम लला की प्रतिमा न्यास में पुष्पेंद्र परमार, डॉ सुभाष कोठारी, अरुणा परमार और हंसिका ने भंेट की साथ ही आगामी मार्च में उदयपुर आने का निमंत्रण दिया, जिसे साध्वी जी ने स्वीकार किया। यहां से सभी सदस्यों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। वहां से लेटे हनुमान जी मंदिर, इलाहाबाद किला और संगम का विहंगम दृश्य देखकर अगले दिन सब यात्री बनारस पहुंचे। बनारस में विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती, दशाश्वमेघ घाट, मणिकर्णिका घाट, आदि 39 घाटों के दर्शन करते हुए, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, काल भैरव मंदिर, श्वेतांबर, दिगंबर मंदिर, दुर्गा मंदिर, भारत माता मंदिर, मानस मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, महामंदिर धाम, बिरला मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, काशी के बाजार घाट घूमते हुए सभी के प्रसिद्ध धर्मस्थल सारनाथ धाम, स्तूप संग्रहालय, नमो घाट के दर्शन किए। दल के कल लेकसिटी पहुंचने पर सदस्यों ने भावभीनी अगवानी की। वहीं समय-समय पर मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मंडोत सारी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे। ’जिओ हॉलीडे के प्रबंध निदेशक दीपक जैन द्वारा आयोजित इस यात्रा को सुनियोजित सफल सानंद और स्मरणीय बनाने में पूर्ण सहभागिता निभाई।
जेएसजी मेवाड़ रीजन एवं समता गु्रप का दल आठ दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा कर लेकसिटी लौटा
