सांसद डॉ रावत भारत-कुवैत संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित भारत-कुवैत संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है।
लोकसभा सचिवालय के निदेशक एल.वी. रमणा के अनुसार 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए संसद में कुवैत के साथ एक संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गया है। इस संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद डॉ रावत को भारत-कुवैत संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!