ईमार्क हेल्थ टेक की पहल से मरीजों को समय पर उपचार मिलने में सहायता मिलेगी : आनन्द गुप्ता

– ईमार्क हेल्थ टेक के नई शाखा के शुभारंभ व पोस्टर का हुआ विमोचन
उदयपुर, 24 फरवरी। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में ईमार्क हेल्थ टेक कंपनी की नई शाखा के शुभारंभ एवं पोस्टर विमोचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर के गणमान्य चिकित्सकों, विभिन्न अस्पतालों के निदेशकों एवं शहर के विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत श्रृंखला से हुई, जिसमें सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद गुप्ता का स्वागत ईमार्क के निदेशकों द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बलदीप शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि ईमार्क हेल्थटेक एक ऐसी कंपनी है, जो अस्पतालों और मरीजों की वित्तीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज आर्थिक अभाव के कारण उचित उपचार नहीं ले पाते, ऐसे में ईमार्क उनके लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराकर सेतु का कार्य करेगी।
मुख्य अतिथि डॉ. आनंद गुप्ता ने उदयपुर में ईमार्क हेल्थटेक कंपनी की शुरुआत को एक सराहनीय एवं सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहल से मरीजों को समय पर उपचार मिलने में सहायता मिलेगी तथा चिकित्सा क्षेत्र को भी मजबूती प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में ईमार्क कंपनी के निदेशक सुनील चंद्र, दिपेन शाह एवं मनोज शाह उपस्थित रहे। उन्होंने विस्तार से बताया कि कंपनी किस प्रकार अस्पतालों के साथ समन्वय स्थापित कर मरीजों को सरल एवं त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक भाविन शाह के नेतृत्व में ईमार्क हेल्थटेक पहले से ही अहमदाबाद में कई वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य कर रही है तथा अनेक अस्पतालों के साथ मिलकर मरीजों को लाभान्वित कर रही है।
समारोह में उदयपुर के विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं उनके निदेशकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और ईमार्क की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। इस नई शाखा के शुभारंभ से उदयपुर के चिकित्सा क्षेत्र में आर्थिक सहयोग की नई संभावनाएँ खुलने की उम्मीद जताई गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!