अमृता हाट मेले में लगी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्टॉल

मेले में आमजन को किया जागरूक, बाल विवाह को रोकने के लिए किया नाटक मंचन

उदयपुर, 24 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में एडीजे कुलदीप शर्मा द्वारा 18 से 24 फरवरी 2026 तक चलने वाले अमृता हाट मेले में स्टॉल लगवाई गई।

एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि अमृता हॉट मेले में उदयपुर जिले के विभिन्न गांवो से आने वाली महिला कार्यकताओं एवं मेलार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए मेले में आमजन को कानूनी जानकारियां प्रदान करने के लिए मेले में स्टॉल लगवाई गई। मेले में आने बाले मेलार्थियो को लीगल एड डिफैन्स काउन्सिल द्वारा एलए डी सी एस योजना, नाल्सा वीर योजना, बाल श्रम रोको अभियान, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह रोको अभियान, 100 दिनों तक चलने वाले जन उपयोगिता सेवाओं के अभियान, नाल्सा हेल्पलाईन 15100. नाल्सा पोर्टल. एन.जी.टी. एवं पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य अभियानों के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रो में होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए स्कूली बालिकाओं द्वारा नाटक मचन भी किया गया। मंच पर किये गए नाटक के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए बाल विवाह नहीं करवाने एवं बाल विवाह में शामिल नहीं करवाने की शपथ भी दिलवाई गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!