जनता ने विकास सुशासन और मजबूत नेतृत्व पर लगाई मुहर: रावत

भाजपा की जीत केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि जनता के विश्वास और सरकार की नीतियों की स्वीकार्यता : राठौड़ 
मुंबई बीएमसी चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
उदयपुर।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए बीएमसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज कर एक नया राजनीतिक इतिहास रच दिया है। इस विजय पर उदयपुर भाजपा शहर जिला ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर सांसद डॉ मन्नालाल रावत शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल जोशी रवींद्र श्रीमाली दिनेश भट्ट  महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर आदि शहर जिला पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि पहली बार मिली भाजपा की इस शानदार विजय के साथ ही मुंबई की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उसे विकास पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा है।
शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ भाजपा की इस जीत को केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है।
शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि स्वच्छता बुनियादी ढांचे परिवहन डिजिटल सेवाओं और शहरी विकास को लेकर भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को मतदाताओं ने खुलकर समर्थन दिया।
भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुंबई की जनता द्वारा दिया गया यह स्पष्ट समर्थन भाजपा के बढ़ते जनाधार और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सशक्त पुष्टि है।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!