एम पोद्दार प्रदेश युवाध्यक्ष एवं हर्षित अग्रवाल प्रदेश युवा महामंत्री बनें

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष के रूप में एम पोद्दार एवं प्रदेश महामंत्री के रूप में हर्षित अग्रवाल का मनोनयन किया गया।
पश्चिमी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में युवा टीम का गठन करने के लिए आज सीकर के एम.पोद्दार को प्रदेश का युवा अध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही हर्षित अग्रवाल को प्रदेश युवा महामंत्री बनाया गया है। दोनों के समर्पण एवं त्याग को देखते हुवे आज दोनों को पुनः प्रदेश युवा की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हो कर समाज सेवा के निरंतर कार्यंकर रहे है। दोनों ने तन मन एवं धन से समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की अनुशंसा पर दोनों की नियुक्ति की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!