मोहित गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष और शिल्पी गुप्ता जिला संगठन मंत्री मनोनीत  

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने मोहित गुप्ता उदयपुर को प्रदेश का उपाध्यक्ष ओर शिल्पी गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ की जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया।
उन्होंने बताया कि हाल ही में मोहित गुप्ता एवं शिल्पी गुप्ता अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के संरक्षक सदस्य बने हैं। उन्हेांने कहा कि इनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी।
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि जिला इकाई का विस्तार करते हुए श्रीमति शिल्पी मोहित जी गुप्ता को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है साथ ही जिला महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में शीला अग्रवाल एवं लतिका अग्रवाल को शामिल किया गया। सभी को जिला महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्प लता तायल की अनुशंसा पर मनोनीत किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!