इनरव्हील क्लब दीवास ने राजकीय बालिका एवं किशोर गृह में जरूरतमंद बच्चों को वितरित की सामग्री

उदयपुर। इनरव्हील क्लब दीवास  की महिलाओं ने समाज सेवा के एक और सराहनीय कदम के तहत चित्रकूट नगर स्थित राजकीय बालिका और राजकीय किशोर गृह में जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि बालिका गृह में नन्हें बच्चों के लिए फॉर्मूला मिल्क, कपड़े, पजामे, ड्राईशीट, मोजे, नैपकिन्स और कंबल आदि सामग्री प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में राजकीय बालिका गृह की अधीक्षक दिशा भार्गव  तथा  बाल कल्याण समिति उदयपुर की अध्यक्ष यशोदा पानिया का पूर्ण सहयोग रहा।
इसके बाद किशोर कारागृह में भी सामग्री वितरण किया गया, जहाँ बच्चों को क्रॉक्स, मोजे, अंडर गारमेंट्स,खाने-पीने की वस्तुएँ और स्नैक्स जैसे बिस्किट, नमकीन आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह के अधीक्षक पंकज पचार ने इनरव्हील क्लब दीवास की महिलाओं का स्वागत और समाज सेवा के लिए सम्मान किया। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखी जा सकती थी इस अवसर पर क्लब की ओर से क्लब सचिव शशि मेहता, आशा श्रीमाली, अंजना दुग्गड, जयश्री जैन, स्नेहा सिसोदिया, ललिता बापना, अनीता कोठारी, विनिता पामेचा, मीना कुमावत, श्रद्धा जैन ,मेघना कुंमट, प्रीति श्रीमाली और रेखा कुमावत उपस्थित रहीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!