बीसीआई उत्सव की दौलतगढ़ में पहली वर्कप्लेस विजिट का हुआ सफल आयोजन : कुणाल पांचाल

उदयपुर। भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) के ‘बीसीआई उत्सव’ की पहली वर्कप्लेस विजिट दौलतगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी और बीसीआई उत्सव से देवेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर, लोकेश आहूजा (एमडी) और कुणाल पांचाल (जीएम) का उपरणा एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट से सदस्यों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र को अच्छे से समझने का मौका मिलता है। हमारा प्रयास है कि सभी सदस्य एक दूसरे के कार्य को जानें, सीखें और व्यापार को बढ़ावा मिले। बीसीआई से देवेंद्र सिंह ने कहा हम सभी एक-दूसरे के विकास में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे आयोजन से सीखने, समझने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में बीसीआई उत्सव के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें बीसीआई चार्टर अध्यक्ष विप्लव कुमार जैन, राम रतन, संजीव पटवा, दिलीप बालचंदानी, प्रेमलता कुमावत, दिग्विजय, भाविका, आलोक, मनीष, कविता कुमावत, चिनमय वैरागी, आलोक गुप्ता, पवन कुमार, प्रद्युमन सिंह, रमेश, दीपक और कन्हैया कुमार आदि कई लोग उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!