श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन की महिला कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की बैठक में बुधवार को महिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को आयोजित हुई जिसमें नारी वैभव मुहिम का और विस्तार करने के उद्देश्य से महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में मंजू खिची को जिला अध्यक्ष, किरण मेहता व रिया भंडारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, नेत्रांजलि मेनारिया को जिला उपाध्यक्ष, रोमा गंगावत को जिला सचिव, सीमा आर्य को जिला मंत्री, संतोष तंवर को जिला सचिव, गायत्री साहू को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। यह कार्यकारिणी अपने अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही महिलाओं को संगठन से जोडने का काम करेंगी। श्री बागडी ने बताया कि संगठन का अन्य शहरों में भी विस्तार किया जा रहा है इसलिए महिला कार्यकारिणी नई योजनाओं और गतिविधियों को क्रियान्वित करने का काम करेगी। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक मेनारिया ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा जिसके लिए संगठन की ओर से भव्य तैयारियां की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!