बीसीआई एजुकेशन की वर्कप्लेस विज़िट आहूजा क्लासेज में होगी आज : राहुल बड़ाला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। भारत के सबसे तेजी से उभरते हुए बिज़नेस नेटवर्किंग ग्रुप बिज़नेस सर्कल इंडिया की एजुकेशन विंग द्वारा वर्कप्लेस विज़िट का आयोजन बुधवार, 11 सितम्बर को शाम 7:00 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आहूजा क्लासेज, 6 दुर्गा नर्सरी रोड, सुखाड़िया मेमोरियल के पास आयोजित होगा।

बीसीआई एजुकेशन के अध्यक्ष सीए : राहुल बड़ाला ने बताया की इस अवसर की मेज़बानी आहूजा क्लासेज के प्रमुख कमलेश आहूजा करेंगे।

प्रह्लाद सिंह राव ने बताया कि विज़िट के दौरान प्रतिभागियों को आहूजा क्लासेज की कार्यप्रणाली, शिक्षण पद्धति एवं नवाचारों के बारे में जानकारी दी जाएगी और शिक्षा से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा होगी।

बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विज़िट का मुख्य उद्देश्य आपसी अनुभव साझा करना है, जिससे शिक्षा एवं प्रबंधन दोनों क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए जा सकें।

प्राची मेहता एवं प्रियेश जैन ने बीसीआई एजुकेशन टीम ने सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!