उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) उत्सव द्वारा आयोजित कॉफी मीट – सीज़न 2 का सफल लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा में हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के उद्यमी और व्यवसायी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नेटवर्किंग और व्यापारिक अवसरों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष ऋतुराज खन्ना ने कहा कि इस मीट का उद्देश्य उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अनुभव साझा कर नए सहयोग की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने आयोजन स्थल सहयोग के लिए लाभगढ़ पैलेस के चेयरमैन श्री गुरप्रीत सिंह सोनी एवं जनरल मैनेजर उज्जवल मेनारिया का आभार जताया और कहा कि ऐसी मीटिंग्स व्यवसाय जगत को एक दूसरे के सहयोग से और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर बीसीआई चार्टर अध्यक्ष विप्लव कुमार जैन, कविता कुमावत, विक्रम माधवानी, मनीषा जैन , गिरीश शर्मा, संजीव पटवा, गणपत सालवी, धर्मवीर देवल, यशवर्धन खंडेलवाल, राजेश शर्मा, मयूर, आलोक अलावत और पंकज स्वर्णकार , निखिल सालवी , मिनी,कैलाश , प्रेम लता कुमावत,सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
