सोहनलाल बने कलाल समाज के सुपर हीरो
उदयपुर।अखिल भारतीय कलवार, कलाल एवं कलार राष्ट्रीय सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया। उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म और रंगमंच कलाकार सोहन सुवालका को “राष्ट्रीय कल्चुरी गौरव “सम्मान से सम्मानित किया गया।
सुवालका ने पुरे भारत से आए करीब 1000 कलाल बंधुओ के समक्ष शोले फिल्म के “गब्बर सिगं “के रुप में मोनोऐकटिगं करते हुए देश भर के करीब 12 करोड सजातीय बंधुओ जो जायसवाल, अहलूवालिया, वालिया, बयाहुत, चौकसे, नाडार,गौड,सुवालका,मेवाडा, टांक, पूर्बिया, वैगडा आदि के नामो में विभक्त है,उन्हे आगामी जनगणना में “कलचुरी” नाम से संगठित होने का आव्हान किया।
जिससे कलाल समाज राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक लाभ प्राप्त हो सके और सभी बंधुओ को अपने नाम के आगे “कलाल “अवश्य लिखने का संदेश दिया। इस हेतु मंच से सुवालका को देश के “कलचुरि समाज का सुपर हीरो “के नाम से संबोधित किया। महासचिव किशोर भगत ने बताया कि
मुख्य अतिथि बनारस के विधायक और उत्तरप्रदेश के राजस्व मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सोहनलाल सुवालका को माला, उपरणा,शोल ओढ़ाकर,साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर कर कल्चुरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। सोहन सुवालका के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि कलाल समाज बहुत ताकतवर है,लेकिन बिखरा हुआ है। हमे एक होने की जरूरत है।
