पोते व एक अन्य के साथ मारपीट का दादा द्वारा कराया गया मामला दर्ज 

खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के झलपका निवासी सोमाराम पुत्र कूरा जाती मीणा उम्र 68 साल ने प्रकरण दर्ज कराया की उसका पोता योगेश पुत्र राज कुमार एवं मनोहर पुत्र कालू लाल रामा बावड़ी व सागवाड़ा तीराए पर मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि ननकू पुत्र अमरा ,देवचंद पुत्र अमरा एवं ननकू और देवचंद की पत्नियां, विजय पुत्र ननकू, विनोद पुत्र ननकू एवं देवचंद का एक अन्य पुत्र जिसके नाम की जानकारी नहीं है, रिंकेश पुत्र कैलाश, रामलाल पुत्र कैलाश, सुरेश पुत्र प्रकाश, संजय पुत्र प्रकाश एवं ननकू के मासी के दो लड़के जिनका नाम ज्ञात नहीं है, सभी जलपका निवासी ने योगेश एवं मनोहर को देखकर बिना किसी कारण के सभी ने एक राय होकर रास्ता रोक लिया, सभी हाथों में हथियार, लठ ,लोहे के पाइप और पत्थर आदि लिए हुए थे। विजय ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल दी। इसके बाद सभी ने एक मत होकर योगेश एवं मनोहर के साथ लातों, मुक्कों , लठ एवं पत्थरों से मारपीट की जिससे दोनों के शरीर पर कई जगह चोट पहुंची और जिससे दोनों घायल हो गए। थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार देर रात दर्ज कराए गए प्रकरण के आधार पर हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!