उदयपुर 2 अगस्त,,धर्मोत्सव समिति उदयपुर द्वारा 15 अगस्त रात्रि को जगदीश मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लालकी उद्घोष के साथ प्रभु का जन्म रात्रि 12.00 बजे होगा,बधाईया गाई जायँगी पंजेरी एवं पंचामृत का प्रसाद वितरित होगा.
16 अगस्त को मंदिर मे नन्दोत्सव का आयोजन होगा ढाढा ढाधिन का नृत्य होगा, बधाई गीत गाये जायँगे..
17 अगस्त को साय 6.00 बजे दधिका मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.
यह निर्णय समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाने की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे लिए गए.
समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 15 अगस्त 2025 को जगदीश मंदिर में रात्रि में श्रद्धा – भक्ति भाव के साथ भजन मंडलियो के द्वारा गाए भजनो एवं उपस्थित भक्तो द्वारा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की उद्घोष के साथ मनाया जायगा, इस अवसर पर मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया जायगा, पंजेरी एवं पंचामृत का प्रसाद वितरण किया जायगा.
16 अगस्त को मंदिर मे नन्दोत्सव मनाया जायगा, भजन कीर्तन होंगे बधाइयाँ गाई जायगी, ढाढा – ढाधीन के नृत्य होगा.
17 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम जगदीश चौक मे दधिका मटकी फोड़ कार्यक्रम सायं 6.00 बजे होगा जिसमे 8 टीमें भाग लेगी, प्रत्येक राउंड के पश्चात लॉटरी निकाली जायगी, उसी अनुसार प्रतियोगिता की समाप्ति तक ये क्रम चलता रहेगा. रंगा रंग सांस्कृतिक
कार्यक्रम होंगे.
दधिका मटकी फोड़ प्रतियोगिता से पहले प्रातः 10.00 बजे जगदीश चौक मे विधि विधान एवं मन्त्रोंचार के साथ पंडित जी द्वारा मटकी का पूजन किया जायगा. उसके पश्चात जमीन तल से 25 फिट उची दधिका मटकी बांधी जायगी. इस मटकी को फोड़ने के लिए 8 टीमें अपना प्रयास करेंगी. जो भी टीम दधिका मटकी फोडने मे सफल रहेंगी उसे 31000/- रूपए का नकद इनाम दिया जायगा.
मटकी फोड़ प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण आप अपने घर पर भी देख सकते है.
बैठक मे दिनेश मकवाना, रमेश लालवानी, हेमेंद्र पुजारी, लाला वैष्णव, जगदीश पुजारी, केलाश सोनी, लोकेश वैष्णव, भूपेंद्र भाटी, धर्मेंद्र राठौड़, हेमंत शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे.
