उदयपुर 26 जुलाई / भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल अचानक सायं 4.30 बजे अतिरिक्त महाधिवक्ता एडवोकेट डॉ. प्रवीण खण्डेलवाल के शोभागपुरा स्थित उनके घर पहुंचे। बंसल ने परिवारजन के साथ आत्मीयता के साथ चर्चा कर पुराने दिनों को याद किया। सुचना मिलते ही विद्यार्थी परिषद् के पुराने कार्यकर्ता भी उनके निवास पर पहुचे और उपरणा पहना कर भव्य स्वागत किया। बंसल ने खण्डेलवाल की माताजी गंधारी खण्डेलवाल से आशीर्वाद लिया जिस पर उन्होंने उनके अगले दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की कामना का आशीर्वाद दिया। सभी पुराने कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से इसका समर्थन किया। खण्डेलवाल ने बताया कि बंसल का आगामी अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में पुनः उदयपुर प्रवास का कार्यक्रम बन रहा है जिस पर बंसल ने भी अपनी सहमति दे दी है। इस अवसर पर मिथिलेश, वीणा खण्डेलवाल, समाजसेवी राजकुमार फतावत, हरीश नरसावत, राजेश जैन, संजय खण्डेवाल, विजय मेहता, गायत्री स्वर्णकार, गिरिश शर्मा, कृष्णकांत कुमावत, महेन्द्र नागदा, पूर्व अध्यक्ष पंकज बोराणा, अशोक सिंघवी, गोविन्द दिक्षित, शिवदान सिंह, डॉ. विजय दलाल, ओम साहु, कमल कुमावत, सहित कार्यकर्ताओं ने बंसल का पगडी उपरणा पहना कर स्वागत किया।
Related Posts
-
एक बटा गोवर्धन विलास पार्क में पहली बार तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का शुभारंभ
Udaipurviews2 hours agoदयपुर। एक बटा विकास समिति गोवर्धन विलास की ओर से एक बटा पार्क में पहली बार तीन दिवसीय गरबा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन पार्क में उत्साह और उल्लास का म... -
पुष्प वाटिका के मनोहारी दृश्य और भगवान परशुराम – लक्ष्मण संवाद ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
Udaipurviews2 hours agoतेहि छन राम उठाइ धनु लीन्हा। दामति दामिनि जिमि घन कीन्हा॥ उदयपुर, 12 अक्टूबर। श्री राम लीला समिति के तत्वावधान में उदयपुर के निम्बार्क महाविद्यालय में चल रही राम लीला क् चौथा दि... -
श्री सेन वरिष्ठ नागरिकों ने देखी,फिल्म “हनुमान अंश
Udaipurviews3 hours agoउदयपुर 12 अक्टूबर श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 50 सदस्यों के दल ने पीवीआर सिनेमा हॉल में धार्मिक फिल्म "हनुमान अंश "मंडल की ओर से मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन ए... -
रमो गरबा महोत्सव’ में ‘शक्ति अवॉड्र्स’ से विभिन्न सामाजिक महिला संगठनों का सम्मान
Udaipurviews4 hours ago- नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा में योगदान देने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित उदयपुर, 2। नवरात्रि के पावन अवसर पर आर.के. सर्कल स्थित कृष्णा वाटिका में आयोजित ‘रमो गरबा ... -
नवरात्रि का दूसरा दिन : औदिच्य समाज के गरबा महोत्सव में देर रात तक गूंजे डांडियों के स्वर
Udaipurviews4 hours ago- दुदाजी का देवरा मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजजन उदयपुर, 12 अक्टूबर। श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद एवं परशुराम गरबा मंडल की ओर से प... -
सांवरिया सेठ के भजनों पर विषाल भजन संध्याॅ का हुआ आयोजन
Udaipurviews4 hours agoगोकुल शर्मा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु’ ‘सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं’, ........... उदयपुर 12 अक्टुबर । नवरात्रा के पावन पर्व पर रंगौरी गरबा महोत्सव की ओर से नौ द...
