उदयपुर, 24 जुलाई। नारायण सेवा संस्थान में संचालित निःशुल्क रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के तहत गुरुवार को मोबाईल सुधार प्रशिक्षण केंद्र के 51वें बेच का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने इन दिव्यांग एवं निर्धन प्रशिक्षणार्थियों को समापन समारोह में प्रमाण पत्र व मोबाईल सुधार किट भेंट किए। संचालन प्रशिक्षक अर्जुन सिंह ने किया।
निःशुल्क मोबाइल प्रशिक्षण का समापन
